scriptमुस्लिम बहुल इलाके में पहली बार नहीं लगा कांग्रेस का बस्ता, देखें वीडियो | Lok sabha election 2019 Second phase voting update congress news | Patrika News

मुस्लिम बहुल इलाके में पहली बार नहीं लगा कांग्रेस का बस्ता, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Apr 18, 2019 01:02:49 pm

मंटोला में सफी कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस का बस्ता न लगने से निराशा का वातावरण है।

rahul gandhi

rahul gandhi

आगरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए यह लोकसभा चुनाव चेतावनी वाला है। कांग्रेस में ऐसी अव्यवस्था फैली है कि मुस्लिम बहुल इलाके मंटोला में बस्ता तक नहीं लगा है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस बस्ता लगवाने में नाकाम रही है। आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित हैं, जो भारतीय राजस्व सेवा से त्यागपत्र देकर चुनाव लड़ रही हैं।
60 साल में पहली बार हुआ ऐसा

मंटोला में सफी कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस का बस्ता न लगने से निराशा का वातावरण है। पिछले 60 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा है कि कांग्रेस का बस्ता नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों को सोचना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतने का दावा करती रही हैं। मतदान चल रहा है। मुस्लिम बहुल इलाके में गठबंधन प्रत्याशी का जोर चल रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो