script

सात सीटों पर मतदान शुरू, 10 यादवों की प्रतिष्ठा दांव पर, इन सीटों पर सीधा मुकाबला

locationआगराPublished: Apr 23, 2019 07:16:43 am

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान शुरू हो गया है।

voter

voter

आगरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। सात सीटों पर यादव परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुलयाम सिंह यादव, शिवपाल यादव, देवेन्द्र यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, अक्षय यादव, कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, रश्मि यादव, धर्मेन्द्र यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं में सपा प्रत्याशियों का भाजपा प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला है। इनके अलावा भाजपा के राजवीर सिंह राजू भैया, संतोष गंगवार, धर्मेन्द्र कश्यप, फिरोज वरुण गांधी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।
इन सीटों पर हो रहा चुनाव
बृज क्षेत्र में एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में चुनाव होगा। रुहेलखंड में बरेली, आंवला, पीलीभीत और बदायूं सीट पर चुनाव होना है। इस तरह कुल सात सीटों पर मतदान हो रहा है। शाहजहांपुर सीट पर मतदान चौथे चरण में होगा। सबसे कम छह प्रत्याशी फिरोजाबाद सीट पर हैं। सबसे अधिक 16 प्रत्याशी बरेली में हैं।

ये हैं प्रमुख प्रत्याशी
20- फिरोजाबाद (6 प्रत्याशी)
अक्षय यादव, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक
डॉ. चन्द्रसेन जादौन, भाजपा, शिक्षा- एमबीबीएस
शिवपाल सिंह यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया, शिक्षा- स्नातक, बीपीएड

21-मैनपुरी (12 प्रत्याशी)

प्रेमपाल सिंह शाक्य, भाजपा, शिक्षा- बीटेक
मुलायम सिंह यादव, सपा (गठबंधन)- शिक्षा- एमए


22-एटा (14 प्रत्याशी)
कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव, सपा (गठबंधन)- शिक्षा- पीएचडी
राजवीर सिंह (राजू भैया), भाजपा, शिक्षा- बीए एलएलबी
रश्मि यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, शिक्षा- पीएचडी

23-बदायूं (9 प्रत्याशी)
धर्मेन्द्र यादव, सपा (गठबंधन), शिक्षा- परास्नातक
सलीम इकबाल शेरवानी, कांग्रेस, शिक्षा- स्नातक
डॉ. संघमित्रा मौर्या, भाजपा, शिक्षा- एमबीबीएस

24-आंवला (14 प्रत्याशी)
धर्मेन्द्र कश्यप, भाजपा, शिक्षा- मैट्रिक
रुचि वीरा, बसपा (गठबंधन) शिक्षा-स्नातक
कुंवर सर्वराज सिंह, कांग्रेस, शिक्षा-परास्नातक
सुनील कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)

25-बरेली (16 प्रत्याशी)
प्रवीन सिंह ऐरन- कांग्रेस, शिक्षा बीए-एलएलपी
भगवत सरन गंगवार- सपा (गठबंधन), शिक्षा- 12वीं
संतोष कुमार गंगवार, भाजपा, शिक्षा-बीएससी-एलएलबी
समन ताहिर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया- एमएड

26-पीलीभीत (13 प्रत्याशी)
फिरोज वरुण गांधी, भाजपा, शिक्षा- एमएससी
हेमराज वर्मा, सपा (गठबंधन), शिक्षा- स्नातक


एटा
एटा/कासगंज। एटा संसदीय क्षेत्र में एटा जिले के एटा सदर, मारहरा और कासगंज जिले की सदर, अमांपुर, पटियाली विधानसभा क्षेत्र आते हैं। एटा सदर में 317254 मतदाता, मारहरा में 296197 मतदाता, कासगंज में 345711 मतदाता, अमांपुर में 292812 मतदाता और पटियाली में 328107 मतदाता हैं। एटा में कुल मतदाता 15,77,457 हैं। कुल पुरुष मतदाता 8,56,985 और कल महिला मतदाता 7,20,450 हैं।

मैनपुरी
मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत किशनी, भोगांव, करहल, मैनपुरी और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कुल मतदाता 16,53,065 हैं। महिला मतदाता 7,52,461 हैं। पुरुष मतदाता 9,00,568 हैं।


फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1,636,738 हैं। इनमें पुरुष 902,514 और महिला मतदाता 734,224 हैं। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र में टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

बरेली
बरेली। जिले में 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को नारियावल मंडी से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस बार मतदान के लिए 3427 बूथ बनाए गए है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 31,11780 है, जिसमें महिला मतदाता 1423690 और पुरूष मतदाता की संख्या 1698412 है। इस बार 20548 दिव्यांग मतदाता भी वोट डालेंगे। जिले में 165 क्रिटिकल बूथ हैं, जिन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। 90 मॉडल बूथ और 09 पिंक बूथ भी बनाए गए है।

आंवला
आंवला। आंवला सोकसभा सीट पर कुल मतदाता 16,53,577 हैं। इनमें पुरुष मतदाता 917,053 और महिला मतदाता 736,487 हैं। आंवला लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ये हैं- आंवला, बिथरीचैनपुर, फरीदपुर, बदायूं और शेखूपुर। सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।

पीलीभीत
पीलीभीत। लोकसभा सीट पर 1,671,151 हैं। इस क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें बहेड़ी, पीलीभीत, बड़खेड़ा, पूरनपुर और बिसालपुर शामिल हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सभी पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
बदायूं
बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट पर 1,769,145 हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 978,040 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 791,044 है। बदायूं लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं- गुन्नौर, बिसौली, सहसवान, बिल्सी और बदायूं।

ट्रेंडिंग वीडियो