scriptएटा, पीलीभीत, बरेली में अधिक मतदान के मायने क्या हैं? | Lok sabha Election 2019 Third phase election voting percentage in up | Patrika News

एटा, पीलीभीत, बरेली में अधिक मतदान के मायने क्या हैं?

locationआगराPublished: Apr 24, 2019 04:33:42 pm

Submitted by:

suchita mishra

24 अप्रैल को भारत निर्वाचन आयोग ने बृज और रुहेलखंड की सात सीटों पर मतदान प्रतिशत का नया आकड़ा जारी किया है।

lok sabha election 2019

voting

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 का तृतीय चरण पूरा हो गया है। 23 अप्रैल, 2019 को मतदान हुआ। 24 अप्रैल को भारत निर्वाचन आयोग ने बृज और रुहेलखंड की सात सीटों पर मतदान प्रतिशत का नया आकड़ा जारी किया है। एटा, पीलीभीत और बरेली में अधिक मतदान प्रतिशत के मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक दल माथापच्ची कर रहे हैं।
क्या भाजपा को फायदा होगा?
23 अप्रैल को एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बरेली, बदायूं, आंवला और पीलीभीत सीट पर मतदान हुआ था। एटा, पीलीभीत और बरेली में 60 प्रतिशत के अधिक मतदान हुआ है। पीलीभीत में रिकॉर्ड 66.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीनों ही सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। एटा में राजवीर सिंह राजू भैया, पीलीभीत में मेनका गांधी (प्रत्याशी हैं फिरोज वरुण गांधी) और बरेली में संतोष गंगवार सांसद हैं। आमतौर पर यही कहा जाता है कि अधिक मतदान होता है तो उसका फायदा वर्तमान सरकार को मिलता है। इस बार भी क्या भाजपा को फायदा होगा, इस सवाल का जवाब 23 मई को मिलेगा। भाजपा बृज क्षेत्र महामंत्री हेमेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने बताया कि इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।
मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद 59.71
मैनपुरी 57.78
एटा 62.64
बदायूं 58.98
आंवला 58.73
बरेली 60.60
पीलीभीत 66.62

शाम 7 बजे तक मतदान प्रतिशत
फिरोजाबाद 56.45
मैनपुरी 54
एटा 59.97
बदायूं 55.61
आंवला 56.38
बरेली 57.01
पीलीभीत 61.74

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो