scriptकिसानों के बाद अब इन्होंने की ऋण माफी की मांग, देखें वीडियो | Lok sabha election 2019 Traders demand Bank loan waived | Patrika News

किसानों के बाद अब इन्होंने की ऋण माफी की मांग, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Mar 01, 2019 10:36:15 am

राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने निकाली जन चेतना यात्रा, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा

रवि प्रकाश अग्रवाल

रवि प्रकाश अग्रवाल

आगरा। स्ट्रीट वेंडर एक्ट २०१४ लागू कराने, एससी/एसटी एक्ट संशोधन रद्द करने जैसे मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी ने फुव्वारा स्थित अग्रसेन चौक से व्यापारी जन चेतना यात्रा निकाली। यात्रा सिन्धी बाज़ार, गुड़ की मंडी, फुलट्टी, किनारी बाज़ार, जोहरी बाज़ार होती हुई चिम्मन चौराहा पर समाप्त हुई| रैली का रास्ते में कई जगह व्यापारी एसोसिएशन द्वारा स्वागत एवं समर्थन किया गया| सिन्धी बाज़ार एसोसिएशन, सर्राफा मार्किट एसोसिएशन, रावतपाड़ा एसोसिएशन, आदि ने भी अपना पार्टी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया |
राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन हो

व्यापारी जन चेतना यात्रा का शुभारम्भ करते हुए राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा यह जन चेतना यात्रा व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने का कार्य करेगी| उन्होंने कहा कि आज सर्वाधिक उत्पीड़ित यदि कोई वर्ग है तो वो व्यापारी है | पहले नोट बंदी, फिर जीएसटी उसके बाद एससी/एसटी एक्ट में संशोधन करके केंद्र सरकार ने व्यापारी समाज को हिला कर रख दिया है| जीएसटी, नोटबंदी का सीधा असर आम जन मानस पर पड़ा है। व्यापारी को नगदी की दिक्कत होने तथा बैंकों द्वारा समुचित ऋण न दिए जाने के कारण व्यापार करना दूभर हो गया है| इसी कारण से मार्केट में मंदी का आलम है| ऐसी स्थिति में व्यापारी पार्टी का मानना है कि छोटे उद्यमियों, छोटे व्यापारियों के पांच लाख तक के बैंक ऋण माफ़ किए जाएँ | व्यापारियों को विशेष पेंशन दी जाये | राष्ट्रीय व्यापारी आयोग का गठन किया जाये | जीएसटी में व्यापारी की गिरफ्तारी की धारा हटाई जाये | बुलियन पर जीएसटी की दर कम की जाए।
उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव संजीव वार्ष्णेय ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों व राजनेताओं के यहाँ भी आयकर की छापेमारी हो। छोटे, मझले व्यापारियों का जांच के नाम पर उत्पीड़न नहीं सहा जायेगा| शहर अध्यक्ष विनय पुरवार ने कहा कि बेलनगंज भागीरथ पैलेस के पीड़ित व्यापारियों के खिलाफ़ वाणिज्य कर अधिकारियों द्वारा झूठी व धोखे से लिखाई गयी एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाये| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) गीता सरपाल ने कहा की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए| शहर अध्यक्ष (महिला) कल्पना अग्रवाल ने कहा कि विधवा एवं वृद्धा पेंशन रु ५०० से बढ़ाकर रु १००० की जाये |
ये रहे साथ

इस व्यापारी जन चेतना यात्रा में डॉ० राकेश गुप्ता, शैलेन्द्रगुप्ता, हित्तो भाई, विकास अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद प्रधान, ज्ञान बंसल, संजय सिंघल, मुल्कराज मुल्तानी, गोविन्द नरवानी, अतुल जैन, श्रीभगवान गुप्ता, गोविन्द यादव, राहुल विराट, राकेश गुप्ता, रजनीश चतुर्वेदी, ब्रह्मचारी अग्रवाल आदि साथ रहे |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो