scriptबृज क्षेत्र के 12 जिलों में भाजपा की विजय संकल्प सभाएं 24 से, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम | Lok sabha election BJP President amit shah in agra on 24 march | Patrika News
आगरा

बृज क्षेत्र के 12 जिलों में भाजपा की विजय संकल्प सभाएं 24 से, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा में, नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 को मथुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे

आगराMar 23, 2019 / 08:39 pm

अमित शर्मा

amit shah and yogi

amit shah and yogi

आगरा। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी 24 मार्च से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह 24 मार्च, 2019 को आगरा में आगरा कॉलेज मैदान पर अपराह्न दो बजे विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 24 मार्च को रेल मंत्री पीयूष गोयल बरेली व विनय कटियार मैनपुरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
योगी और हेमा मालिनी 25 को मथुरा में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व हेमा मालिनी 25 मार्च को मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। 26 मार्च को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फिरोजाबाद, संतोष गंगवार और कृष्णाराज शाहजहांपुर, सरदार आर.पी. सिंह व धर्मपाल सिंह आवंला व सरदार आर.पी. सिंह और सुरेश खन्ना पीलीभीत, प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदांयू, मंत्री एसपी सिंह बघेल व सिद्धार्थनाथ सिंह एटा और श्रीकांत शर्मा फतेहपुर सीकरी सुरक्षित, ओ.पी. धनगड़ व सुरेश राणा अलीगढ़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम व चौधरी लक्ष्मीनारायण हाथरस सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
BJP leader
10 हजार कुर्सियां

आज आमसभा की तैयारी का जायजा लेने के लिए भाजपा पदाधिकरी आगरा कॉलेज मैदान पर पहुंचे। आमसभा की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे दीपक खरे ने बताया कि सभा के लिए 40 × 20 का बड़ा मंच बनाया जा रहा है । 10,000 कुर्सी लगाई जा रही हैं। वाहन पार्किंग मैदान में रहेगी। विशिष्ट अतिथियों के लिये एक अलग दीर्घा बनाई जा रही है। अलग पत्रकार दीर्घा बनाई जा रही है। आमसभा का समय 2.30 बजे रखा गया है।
ये रहे उपस्थित

मैदान के मुआयने के समय लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिद्वार दुबे, विजय दत्त पालीवाल, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, जगन गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, अंजुला माहौर, लोकसभा मीडिया प्रभारी विजय भदौरिया, डॉ. अवधेश रावत, हेमंत भोजवानी, अर्चना अग्रवाल, विनय पाटनी, जितेंद्र भारद्वाज, ललित चतुर्वेदी, मुनेंद्र जादौन, ब्रजेश उपाध्याय, प्रांशु दुबे, नीतेश शिवहरे, संजय चौहान, विष्णु ठाकुर, महंत निखिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Home / Agra / बृज क्षेत्र के 12 जिलों में भाजपा की विजय संकल्प सभाएं 24 से, यहां जानिए पूरा कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो