scriptBreaking राज बब्बर आज करेंगे बड़ा धमाका, बसपा के ये तीन पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे | Lok sabha election BSP Ex MLA will join congress with raj babbar | Patrika News

Breaking राज बब्बर आज करेंगे बड़ा धमाका, बसपा के ये तीन पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे

locationआगराPublished: Mar 23, 2019 01:14:25 pm

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, ठाकुर सूजपाल सिंह और भगवान सिंह कुशवाहा आज शामिल होंगे कांग्रेस में, बसपा के पूर्व राज्यमंत्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू और सपा नेता प्रवीन राजपूत पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

raj babbar

raj babbar

आगरा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर आज आगरा में बड़ा धमाका करने जा रहे हैं। तीन पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। इनकी अपने-अपने क्षेत्र में खासी पकड़ मानी जाती है।
ये होंगे शामिल

बहुजन समाज पार्टी के एत्मादपुर से पूर्व डॉ. धर्मपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी के फतेहपुर सीकरी से पूर्व विधायक ठाकुर सूजपाल सिंह, बहुजन समाज पार्टी के खेरागढ़ से पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह और फतेहपुर सीकरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके बृजेश चाहर कांग्रेस में शामिल होंगे। बृजेश चाहर राष्ट्रीय लोकदल के नेता हैं। राज बब्बर शनिवार को दोपहर 12 बजे होटल पीएल पैलेस, संजय प्लेस में इसकी घोषणा करेंगे। बसपा के पूर्व राज्यमंत्री देवेन्द्र कुमार चिल्लू और सपा नेता प्रवीन राजपूत पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बता दें कि राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पहले उन्हें मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाया गया था। राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी में जीत आसान लग रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि फतेहपुर सीकरी सीट हम जीत रहे हैं। तीन पूर्व विधायकों का कांग्रेस में आना इसका प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी के सपने धरे रह जाएगे। 2009 के लोकसभा चुनाव में राज बब्बर को बेईमानी करके हराया था। तब बसपा की सरकार थी। अब स्थितियां बदल चुकी हैं। पिछले 10 साल में फतेहपुर सीकरी में कोई विकास नहीं हुआ है। आगरा की जनता राज बब्बर की ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। क्षेत्र के विकास का सपना राज बब्बर ही पूरा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो