scriptFINAL RESULT: यहां पर प्रत्याशी बदलकर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, एससी आयोग के चेयरमैन का काटा था टिकट | lok sabha election result 2019 Bjp Candidate big victory breaking news | Patrika News

FINAL RESULT: यहां पर प्रत्याशी बदलकर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत, एससी आयोग के चेयरमैन का काटा था टिकट

locationआगराPublished: May 23, 2019 11:38:11 pm

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने आगरा लोकसभा पर बड़ी जीत दर्ज की है।

UP lok sabha election result 2019

UP lok sabha election result 2019

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने आगरा लोकसभा पर बड़ी जीत दर्ज की है। इस लोकसभा पर सबसे खास बात ये रही, कि पार्टी ने यहां एससी आयोग के चेयरमैन डॉ. रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर, कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया था। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। अंतिम चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 211030 मतों से विजयी घोषित किया गया।

इतने मिले वोट
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल को 6 लाख 46 हजार 221 मत प्राप्त हुये, तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार सोनी को 4 लाख 35 हजार 191 मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित 44 हजार के आसपास रह गईं।

इन्हें मिले इतने वोट

प्रत्याशी पार्टी ईवीएम मत डाक मत कुल मत % मत
1. प्रीता हरित इंडियन नेशनल कांग्रेस 44823 0 44823 3.92
2. मनोज कुमार सोनी बहुजन समाज पार्टी 434500 0 434500 38.02
3. सत्यपाल सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी 645425 0 645425 56.48
4. चन्द्रपाल आदर्श समाज पार्टी 2801 0 2801 0.25
5. राजा राष्‍ट्रीय व्‍यापारी पार्टी 1323 0 1323 0.12
6. रामजी लाल विद् यार्थी पीस पार्टी 1462 0 1462 0.13
7. हिमांशी लोक गठबंधन पार्टी 1402 0 1402 0.12
8. अम्बेडकरी हसनूराम अम्बेडकरी निर्दलीय 2778 0 2778 0.24
9.बाबू लाल निर्दलीय 2384 0 2384 0.21
10. NOTA इनमें से कोई नहीं 5799 0 5799 0.51
Total 1142697 0 1142697
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो