scriptयह देश का चुनाव है, नाली, खरंजा और पोखरों का नहीं: श्रीकांत शर्मा | Lok sabha Election Shrikant sharma public meeting in fatehpur sikri | Patrika News

यह देश का चुनाव है, नाली, खरंजा और पोखरों का नहीं: श्रीकांत शर्मा

locationआगराPublished: Apr 02, 2019 02:38:25 pm

श्रीकांत शर्मा ने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट में पिनाहट, बाह, फतेहाबाद, पैंतीखेड़ा और राजपुर चुंगी पर पब्लिक मीटिंग की।

 Shrikant sharma

Shrikant sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट में लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के अंतर्गत पिनाहट, बाह, फतेहाबाद, पैंतीखेड़ा और राजपुर चुंगी पर पब्लिक मीटिंग की। श्रीकांत शर्मा ने अटल जी की जन्मस्थली बटेश्वर में शिव अभिषेक भी किया। ऊर्जा मंत्री ने मुख्य रूप से ऊर्जा की बात की। मतदाताओं में भाजपा के पक्ष में करंट दौड़ाने का प्रयास किया। उन्होंने बिजली के लिए किए गए कार्यों का हिसाब दिया।
फतेहपुर सीकरी में बिजली पर 1186.59 करोड़ खर्च
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि प्रदेश की 21 महीने की भाजपा सरकार ने एक करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में अब तक 1186.59 करोड़ रुपये बिजली के लिये खर्च किये जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के एक करोडड घरों में से 58193 घर फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के हैं, जिनमें बिजली पहुंचाई गयी है।
यह देश का चुनाव
उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों की भाषा चीन और पाकिस्तान से मिलती थी। मुम्बई हमले के बाद कोई एक्शन नहीं हुआ। मोदी सरकार ने दो बार सर्जिकल स्ट्राइक करके दुनिया को नये भारत के विषय में बता दिया। पहले दुनिया में हमें गिना नहीं जाता था, आज हमारे बिना दुनिया की कोई बड़ी से बड़ी पंचायत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि ये देश का चुनाव है। नाली खरंजों और पोखरों का नहीं। इसलिये पहले मतदान करें बाद में जापान करें।
इन्होंने भी किया संबोधित
पिनाहट में सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा ने की। मंच संचालन लाल सिंह परिहार ने किया। सभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहदेव शर्मा, नेता संतोष कटारा, पंकजा शर्मा, सत्यदेव दुबे, देवानंद परिहार, पूर्व कैप्टन भारत सिंह, राम नरेश, पप्पू पाराशर, अमरनाथ पाठक, गौरव परिहार, अजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो