scriptकांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित क्या भाजपा नेता की रिश्तेदार हैं? | Lok sabha Election who is congress candidate preeta harit latest news | Patrika News

कांग्रेस प्रत्याशी प्रीता हरित क्या भाजपा नेता की रिश्तेदार हैं?

locationआगराPublished: Mar 23, 2019 10:14:01 am

Submitted by:

suchita mishra

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता एकदूसरे से पूछ रहे सवाल, नाम के साथ ‘हरित’ लगा होने से फैल रहा भ्रम।

congress

congress

आगरा। कांग्रेस ने आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से प्रीता हरित को प्रत्याशी बनाया है। प्रीता हरित कौन हैं? क्या ये भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. रामबाबू हरित की रिश्तेदार हैं? यह सवाल इस समय हर कोई पूछ रहा है। यहां तक कि कांग्रेसियों तक को नहीं पता है कि प्रीता हरित कौन हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने क्या बताया
पत्रिका ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा से जानना चाहा कि प्रीता हरित कौन हैं तो उन्होंने बताया कि मेरठ और दिल्ली में आयकर आय़ुक्त रही हैं। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) से त्यागपत्र दे दिया है। कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनका फोन आया था। इसके अलावा उन्हें और कोई जानकारी नहीं है। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
क्या कहना है कि भाजपा नेता हरित का
कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा आम है कि क्या ये डॉ. रामबाबू हरित के परिवार से हैं? डॉ. रामबाबू हरित उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। भाजपा के नेता हैं। जब पत्रिका ने डॉ. रामबाबू हरित सवाल किया तो कहा कि मैं तो उन्हें जानता तक नहीं हूं। बाराखंबा में हमारा हरित परिवार है और कोई नाम के साथ हरित लगाने लगा है तो उन्हें पता नहीं है। चुनाव के दौरान इस तरह की बातें होती रहती हैं।
इन्होंने भी मांगा था टिकट
बता दें कि कांग्रेस से उपेन्द्र सिंह, अमित सिंह, आरडी दिवाकर, देवेन्द्र कुमार चिल्लू आदि ने आगरा लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांगा था। पार्टी ने पैराशूट प्रत्याशी उतार दिया है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव है। प्रत्याशी अभी तक आगरा नहीं आई हैं। 26 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है। माना जा रहा है कि राज बब्बर द्वारा बुलाई गई प्रेसवार्ता में आज वे प्रकट हो सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो