scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले महज दो वर्ष में उत्तर प्रदेश में कानून का राज हुआ स्थापित | Lok Sabha Elections 2019 CM Yogi address Bjp Vijay Sankalp rallly | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले महज दो वर्ष में उत्तर प्रदेश में कानून का राज हुआ स्थापित

locationआगराPublished: Mar 24, 2019 07:42:04 pm

विजय संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

Lok Sabha Elections 2019 के लिए आगरा में हुई विजय संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। मोदी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुये मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महज दो वर्ष में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है
विपक्ष पर बोला हमला
विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश, उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि आगरा को भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इतना कुछ दिया है, जिसके बारे में पूर्व की सरकारों ने सोचा भी नहीं। सिर्फ जनता के साथ छलावा किया गया था। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की इतनी बड़ी समस्या थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा को मेट्रो रेल परियोजना का सबसे बड़ा तोहफा दिया है।
गुंडे या तो जेल में या फिर छोड़ गये दुनिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गुंडे सत्ता का संरक्षण पाकर व्यापारियों को, आम लोगों को प्रताड़ित करते थे। दो वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का काम किया है। प्रदेश में गुंडे या तो जेल में हैं या फिर दुनिया छोड़ चुके हैं।
अक्षय वट के दर्शन हुये आसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-दुनिया के 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने कुंभ में स्नान किया। आजादी के बाद से किसी भी सरकार ने अक्षय वट को खोलने का साहस नहीं दिखाया, लोग डरते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। भव्य और दिव्य कुंभ ने दुनिया को स्वच्छता, सुरक्षा का संदेश दिया है।

मंच पर रहे ये मौजूद
आगरा कॉलेज खेल मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा के मंच पर अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक राम प्रताप चौहान, जगन प्रसाद गर्ग, रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, विधायक जितेन्द्र वर्मा, विधायक हेमलता दिवाकर, महापौर नवीन जैन आदि मौजूद रहे। विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने सभा का संचालन किया।

ट्रेंडिंग वीडियो