scriptलोकसभा चुनाव 2019: ब्रज की इन सीटों पर ये रहा अब तक का मतदान प्रतिशत | Lok Sabha Elections 2019 vote percentile in agra sikri mathura aligarh | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: ब्रज की इन सीटों पर ये रहा अब तक का मतदान प्रतिशत

locationआगराPublished: Apr 18, 2019 02:37:00 pm

Submitted by:

suchita mishra

जानिए 1 बजे तक आगरा, फतेहपुर सीकरी, अलीगढ़, हाथरस और मथुरा में वोट प्रतिशत और वोटर्स का अलग अंदाज। वोट के बाद कमल का फूल हाथ में लेकर भाजपा समर्थकों ने खिंचाए फोटो।

vote percentile

vote percentile

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत आगरा में आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहे हैं। सुबह से ही जगह जगह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतारें लग गईं। कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याओं के चलते लोगों में आक्रोश रहा तो कहीं वोटरों का जोश चर्चा का विषय बन गया। हालांकि इस बीच कई जगहों पर लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखायी दिया। युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग से लेकर नई नवेली दुल्हन भी शादी के जोड़े में वोट डालने आयीं। फतेहपुर सीकरी ग्रामीण का दहतौरा, बिचपुरी ब्लॉक में भाजपाई वोट करते हुए अलग अंदाज में नजर आए। यहां भाजपाइयों ने हाथों में कमल का फूल लेकर तमाम फोटोज खिंचवाई।
voters and bjp supporters
ये रहा वोट प्रतिशत
आगरा में 1 बजे तक कुल मतदान 37.75 फीसदी रहा। एत्मादपुर में 38 फीसदी, आगरा छावनी में 32 फीसदी, आगरा उत्तर में 38 फीसदी और दक्षिण में 39.01 फीसदी मतदान हुआ। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में यदि वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां 1 बजे तक कुल मतदान 35.39 फीसदी रहा है। फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत पांच विधानसभाएं हैं। इनमें ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 1 बजे तक 48.12 फीसदी, सीकरी में 28 प्रतिशत, खेरागढ़ में 35 फीसदी, फतेहाबाद 41.7 प्रतिशत और बाह में 27 फीसदी वोट डाले गए। इसके अलावा अलीगढ़ 37.60 प्रतिशत, हाथरस में 41.18 फीसदी और मथुरा में 36.90 फीसदी मतदान हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो