आगरा

लोकसभा चुनाव 2019 में 73 प्लस सीटें जीतने का भाजपा का ये फॉर्मूला

2019 लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया को हथियार बनाकर ऐसे चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

आगराOct 04, 2018 / 12:35 pm

अभिषेक सक्सेना

बीजेपी

आगरा। लोकसभा चुनाव 2014 और विधानसभा चुनाव 2017 में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया। उससे सभी विरोधी धराशायी हो गए। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा अब सोशल मीडिया को और धारदार बनाकर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। आईटी विभाग के वॉलिंटियर्स को इसके लिए खास ट्रेनिंग दी जा रही है। आईटी विभाग की दो दिन की प्रदेश स्तरीय बैठक में जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उसमें यूपी से 73 प्लस सीटें जीतने का फॉर्मूला समझाया गया।
ब्रज क्षेत्र आईटी संयोजक लगाएंगे कार्यशाला
आईटी विभाग की दो दिन की प्रदेश स्तरीय बैठक राजधानी में हुई। ब्रज क्षेत्र आईटी संयोजक गौरव वाष्र्णय ने बताया कि सोशल मीडिया आज बहुत बड़ा हथियार बन गया है। लोकसभा 2019 में भारतीय जनता पार्टी फिर से जीत हासिल करेगी। इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए आईटी विभाग द्वारा वॉलिंटियर्स को विशेष टिप्स दिए गए हैं। इस बार दो करोड़ लोगों का आईटी नेटर्वक बनाया गया है। हर लोकसभा क्षेत्र में दस हजार आईटी वॉलिंटियर चिन्हित किए गए हैं। वहीं प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार आईटी वॉलिंटियर हें।
bjp
सोशल मीडिया के लिए लाएं जागरूकता
आईटी विभाग द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर विरोधियों द्वारा सरकार के किए जा रहे कार्यों का नकारात्मक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लोगों को सोशल मीडिया के बारे में जागरूक करना होगा। सरकार के विरोधी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर सरकार विरोधी संदेश फैला रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी तौर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करें। भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों पर पहुंचाएं। मोदी आयुष्मान योजना के बारे में लोगों को अधिक अधिक से जानकारी मुहैया कराए। जो प्रचार नकारात्मक किया जा रहा है, उसे खत्म किया जाए। सोशल मीडिया में जागरूकता नहीं है उसका प्रचार किया जाना चाहिए।
social media
नेकी कर न्यूज पेपर में डाल, अब नेकी कर सोशल मीडिया पर डाल
उत्तर प्रदेश के आईटी विभाग के प्रदेश प्रमुख संजय राय ने भी आईटी वॉलिंटियर को संबोधित किया। उन्होंने वोट बनवाने पर जोर दिया। संजय राज ने कहा कि भाजपा के हर वॉलिंटियर को प्रदेश के हर नागरिक का वोट बनवाना चाहिए। वोट बनवाने में कोई भेदभाव नहीं करें। चाहे किसी भी पार्टी का वोटर हो, जिसके वोट नहीं हैं उनके वोट बनवाएं। लोकसभा चुनाव 2019 में अधिक से अधिक मतदान होना चाहिए। आईटी के जो भी दायित्ववान कार्यकर्ता है उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में जाकर प्रवास करना चाहिए। आईटी विभाग को शक्ति केंद्र तक पहुंचाना है। शक्ति केंद्र बूथ को मजबूत करता है।

Home / Agra / लोकसभा चुनाव 2019 में 73 प्लस सीटें जीतने का भाजपा का ये फॉर्मूला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.