scriptतय हुआ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कार्यक्रम, आठ अप्रैल को आगरा और मथुरा में यहां करेंगी संबोधित | loksabha election 2019 Sushma Swaraj came agra mathura on 8 april | Patrika News

तय हुआ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कार्यक्रम, आठ अप्रैल को आगरा और मथुरा में यहां करेंगी संबोधित

locationआगराPublished: Apr 03, 2019 05:52:42 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
सुषमा स्वराज आठ अप्रैल को आगरा और मथुरा में आयोजित विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाएं तय होने के साथ विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक सुषमा स्वराज का कार्यक्रम तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक आठ अप्रैल को केंद्रीय विदेश मंत्री आगरा और मथुरा आएंगी। इस दौरान वो आगरा और मथुरा में आयोजित विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को संबोधित करेंगी। जानकारी के मुताबिक आगरा में कार्यक्रम ट्रेड सेंटर और मथुरा में होटल डियूक में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विदेश मंत्री साइबर योद्धाओं को प्रत्याशियों की जीत के मंत्र देंगी। बता दें कि दलितों की राजधानी आगरा, फतेहपुर सीकरी और मथुरा तीनों ही सीटें ब्रज क्षेत्र के लिए काफी अहम हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार आगरा से एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर और मथुरा से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को प्रत्याशी बनाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो