scriptGuru Purnima 2018 पर होगा सदी का सबसे लंबा Chandra Grahan, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर | Longest Lunar Eclipse on guru purnima 2018, know effects on zodiac | Patrika News

Guru Purnima 2018 पर होगा सदी का सबसे लंबा Chandra Grahan, जानिए किस राशि पर क्या होगा असर

locationआगराPublished: Jul 23, 2018 01:19:08 pm

Submitted by:

suchita mishra

Chandra Grahan and Guru Purnima 2018 : चार राशियों के लिए शुभ है चंद्र ग्रहण, शेष पर आ सकती है मुसीबत, जानिए उपाय।

Lunar Eclipse

Lunar Eclipse

27 जुलाई 2018 को गुरूपूर्णिमा है। इसी दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ग्रहण की शुरुआत रात 11 बजकर 54 मिनट से होगी। रात 1 बजकर 54 मिनट पर ये अपने मध्यकाल पर होगा और 3 बजकर 49 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र के मुताबिक आमतौर पर ग्रहण की समय सीमा एक से डेढ़ घंटे तक की होती है, लेकिन इस बार चंद्रग्रहण करीब चार घंटे तक रहेगा। माना जा रहा है कि ये चंद्रग्रहण सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण है। इसके बाद 21वीं सदी में कोई चंद्रग्रहण इतना लंबा नहीं होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र से जानते हैं कि इस बार ग्रहण किस राशि के लिए शुभ है और किसके लिए अशुभ।
इन राशियों के लिए रहेगी नहीं है हितकारी
डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि इस बार चंद्रग्रहण उत्तर आषाढ़ और श्रवण मास में मकर राशि में घटित हो रहा है। आमतौर पर जिस राशि में ग्रहण घटित होता है, उन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस लिहाज से ये ग्रहण मकर राशि वालों के लिए शुभ नहीं है। उनको सावधान रहने की जरूरत है। मकर राशि वालों को चोट लगने का खतरा या रोग आदि पर खर्च हो सकता है। वहीं यह ग्रहण मिथुन, वृष, कर्क, कन्या, तुला, धनु, कुंभ राशि वालों के लिए भी कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। मिथुन राशि वाले लोगों के काम में व्यवधान आ सकता है। वृष वालों के लिए ग्रहण अपमान का कारण बन सकता है। स्थानांतरण और नौकरी में परिवर्तन के योग भी हैं। कर्क वाली महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कन्या राशि के जातकों को कार्य में असफलता का स्वाद चखना पड़ सकता है। तुला वालों के लिए भी ग्रहण परेशानी देने वाला है। वाहन, मशीनरी का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। धनु राशि वाले धनहानि का सामना कर सकते हैैं। वहीं कुंभ वाले जातक मानसिक रूप से विचलित रहेंगे।
इन चार राशि वालों के लिए शुभ है
मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह शुभ होगा। मेष राशि वालों के लिए नए व्यवसाय के योग बनेंगे। सिंह वालों के विवाह में आ रही बाधा का निवारण होगा। वृश्चिक राशि वालों को धन की प्राप्ति होगी व जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मधुर होंगे। मीन राशि के जातकों के लिए ग्रहण लाभ देने वाला है। मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
जिनके लिए अशुभ वे करें ये उपाय
चंद्रग्रहण जिन राशि वालों के लिए अशुभ है, वे ये उपाय आजमा सकते हैं। ग्रहणकाल के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करके गरीबों को भरपेट भोजन करवाएं। ग्रहणकाल के दौरान अपने साथ चांदी का चंद्र यंत्र रखें और ग्रहण के बाद इसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो