script

Big Breaking फतेहपुर सीकरी में तेल व्यवसायी की हत्या कर डकैती

locationआगराPublished: Apr 28, 2019 06:52:45 am

छत के सहारे घर में घुसे, गला दबाकर मारा, पत्नी को भी मारने का प्रयास, लाखों के आभूषण और नकदी ले गए बदमाश

murder

murder

आगरा। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर फतहेपुर सीकरी कस्बा में सनसनीखेज वारदात हुई। बदमाशों ने तेल व्यवसायी के यहां डकैती डाली। गृहस्वामी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। घटना की जानकारी सुबह हुई। पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रही है।
विरोध करने पर मार डाला

फतेहपुर सीकरी कस्बा में बजाज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास में 70 वर्षीय दिनेश चंद्र पुत्र केशव लाल अपनी पत्नी उर्मिला देवी के साथ रहते हैं। वहीं पर वे मजदूरी पर तेल पेरने का काम करते हैं। वे तेल मिल मालिक के रूप में प्रसिद्ध हैं। शनिवार की आधी रात के बाद चार-पांच बदमाश छतों से होते हुए घर में घुस आए। उस समय पति-पत्नी सो रहे थे। सबके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। दिनेश चंद्र ने बदमाशों का विरोध किया तो गला दबाकर मार डाला। पत्नी उर्मिला देवी जाग गईं। बदमाशों ने उनके सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया। उन्हें मरा हुआ जानकर बदमाश छोड़ गए। घर में रखी नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए। अलमारी खुली हुई थी। सामान बिखरा पड़ा था।
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

उर्मिला देवी को रात्रि में तीन बजे उन्हें होश आया। वे डर के कारण घर में ही रहीं कि कहीं बाहर बदमाश न बैठे हों। सुबह हिम्मत करके बाहर निकलीं और पड़ोसियों को घटना के बारे में जानकारी दी। पड़ोसी ने 100 नम्बर पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस तत्काल मौके पर आ गई। सुबह पांच बजे फतेहपुर सीकरी थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह पहुंच गए। आधा घंटा बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी फतेहपुर सीकरी नम्रता श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक पश्चिम रवि कुमार आ गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। दिनेश चंद की लाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर सीकरी भेजा। पुलिस ने बताया कि दिनेश चंद्र का एक बेटा है, जो बाहर रहता है। चार लड़कियां है, जिनका विवाह हो चुका है। यहां पति-पत्नी ही रहते थे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter https://twitter.com/PatrikaUP पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

ट्रेंडिंग वीडियो