आगरा

तेल व्यवसायी के यहां डकैती और हत्या के दौरान पत्नी का भी गला दबाया था, देखें वीडियो

फतेहपुर सीकरी में तेल व्यवसायी की डकैती क दौरान हत्या कर दी गई। बदमाश उनकी पत्नी को मरा हुआ समझकर छोड़ गए थे, सौभाग्य से वे बच गईं।

आगराApr 28, 2019 / 12:00 pm

धीरेंद्र यादव

murder

आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बे में रात्रि में तेल व्यवसायी दिनेश चंद्र सिंघल पुत्र केशव लाल के यहां डकैती डाली गई। दिनेश चंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बदमाशों ने दिनेश चंद्र की पत्नी उर्मिला देवी का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया था। वे बेहोश हो गई थीं। बदमाश उन्हें मरा हुआ समझकर चले गए थे। सौभाग्य से वे बच गईं।
रिश्तेदार ने क्या बताया

यह कहना है कि दिनेश चंद्र के रिश्तेदार प्रह्लाद सिंघल का। वे फतेहपुर सीकरी में ही रहते हैं, लेकिन उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। दिनेश चंद्र का पुत्र बल्लभगढ़, हरियाणा में रहता है। उन्होंने प्रह्लाद सिंघल को टेलीफोन पर कहा कि घर जाकर देखो, मम्मी-पापा दोनों बेहोश पड़े हैं। वे यहां आए तो पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी। दिनेश चंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फतेहपुर सीकरी ले गए। वहां पता चला कि उनकी मृत्यु हो गई है। प्रह्लाद ने बताया कि दिनेश चंद्र सिंघल मेरी पत्नी के मौसा हैं। घटना रात्रि 1.30 बजे के आसपास की है। बदमाशों ने उर्मिला देवी का गला दबा दिया था। डेढ़ घंटा बाद होश आया तो उन्होंने हल्ला मचाया। पड़ोसी आ गए। पुलिस आ गई।
क्या कहा पुलिस ने

पुलिस क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि रात्रि में चार लोग घर में घुसे। दो लोगों ने लूटपाट की। दो लोग दिनेश चंद्र और उनकी पत्नी के पास रहे। इस घटना में दिनेश चंद्र की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

Home / Agra / तेल व्यवसायी के यहां डकैती और हत्या के दौरान पत्नी का भी गला दबाया था, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.