scriptप्रेम कहानी का क्यों हुआ इतना दुखद अंत, ग्रामीणों ने जब सुबह देखा, तो छलक उठे आंखों से आंसू… | Love Couple dead body found in dauki agra news | Patrika News

प्रेम कहानी का क्यों हुआ इतना दुखद अंत, ग्रामीणों ने जब सुबह देखा, तो छलक उठे आंखों से आंसू…

locationआगराPublished: May 26, 2019 12:16:13 pm

हत्या या आत्महत्या – प्रेमी युगल का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से झूलता मिला शव

आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के कछपुरा गांव में प्रेेम कहानी का इतना दुखद अंत होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। सुबह के समय जब ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों का शव लटका देखा, तो आंखों से आंसू छलक उठे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस ये गुत्थी सुलझाने में लगी है कि ये आत्महत्या या फिर हत्या।
यहां की है घटना
ये घटना थाना डौकी क्षेत्र के गांव कछपुरा की है। रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर गांव के बाहर रास्ते में पेड़ से लटके युवक और युवती के शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने युवक की पहचान रामपाल और लड़की की पहचान रबीना के रूप में कर ली। सूचना पर दोनों के परिवारीजन मौके पर आ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शाम को हो गये थे घर से गायब
बताया गया है कि प्रेमी युगल का करीब तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में लड़की के परिजनों को लड़के द्वारा मोबाइल दिए जाने पर पूरे मामले की जानकारी हुई थी। जिसके बाद से दोनो के परिजनों ने दोनो पर पावंदी लगा दी थी। परिजनों का कहना है कि दोनों ही बीती शाम करीब 8 बजे से घर से गायब थे। उन्हें गांव के आसपास के अलावा रिश्तेदारी में भी ढूंढा जा रहा था, लेकिन सुबह इस दर्दनाक हादसे की जानकारी हुई।
खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

ट्रेंडिंग वीडियो