थाना सिकंदरा थाना क्षेत्र में पश्चिमपुरी स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। बताया गया है कि किशोरपुरा का रहने वाला युवक पड़ोस में रहने वाली किशोरी से प्यार करता था। एक बार प्यार में वे दोनों घर से भी भाग गए थे। पुलिस को इसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। युवक के पिता का कहना है कि जेल में निरुद्ध उनके बेटे से किशोरी और उसकी मां मिलने जाती थी। उसकी मां ने आश्वासन दिया था कि वे उसकी शादी करा देंगी। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वे दोनों एक दूसरे के फिर से नजदीक आ गए। प्रेमी युगल करल रात घर से निकल आए थे और एक होटल में रुके थे।
किशोरी के मुताबिक उन्होंने होटल में कुछ खा लिया। इसबात की जानकारी उन्होंने अपने परिजनों को दे दी थी। परिजनों ने ये बात सुनीं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहीं होटलकर्मियों ने दोनों को होटल से बाहर कर जगदीशपुरा क्षेत्र में छोड़ दिया। जहां परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी की हालत में सुधार है। वहीं युवक की मौत के बाद किशोरी के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।