यह था पूरा मामला
थाना अछनेरा आगरा क्षेत्र के गांव जखा निवासी एक महिला के गांव के ही युवक से प्रेम संबंध हैं। कुछ माह पूर्व महिला को लेकर उसका पति ताजगंज क्षेत्र की तोरा चौकी क्षेत्र में किराए पर रहता था। वह मजदूरी करता है। एक माह पहले महिला अपने प्रेमी के साथ ताजगंज क्षेत्र से चली गई। तब से उसका पति और रिश्तेदार तलाश कर रहे थे।

वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस
गुरुवार को महिला और उसके प्रेमी को पति के रिश्तेदारों ने पकड़ लिया। उन्हें लेकर गांव में पहुंचे। पंचायत में महिला और उसके प्रेमी का काला मुंह कर गांव में घुमाने का निर्णय सुनाया गया। पंचों के आदेश पर ग्रामीणों ने दाेनों का मुंह काला किया। उनके गले में जूताें की माला डालकर गांव में दोनों को जुलूस निकाला गया। उनके सिर में जूते भी मारे गए। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गांव में पहुंची। वीडियो के आधार पर लोगों की तलाश शुरू की गई। इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि महिला का अपमान करने, मारपीट और गाली गलाैज की धाराओं में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान समेत तीन आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैँ। महिला और उसका प्रेमी अभी गांव से चले गए हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।