scriptBIG BREAKING एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोगोंं की मौत | LPG Cylinder Blast in Agra Five Death | Patrika News
आगरा

BIG BREAKING एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोगोंं की मौत

सिलेंडर ब्लास्ट होने के से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। छह लोग घायल हुए हैं।

आगराJul 23, 2018 / 11:38 pm

अमित शर्मा

cylinder Blast

BIG BREAKING एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोगोंं की मौत

आगरा। रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौत हो गई है, छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को आगरा एसएन मेेडिकल में भर्ती कराया गया है, मृतकों के शव पोस्टमार्‌टम के लिए भेज दिए गए हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश गोयल पहुंच चुके हैं।
मृतकों में दो बच्चे

मामला थाना इरादतनदर के गांव डाडकी का है। जानकारी के मुताबिक डाडकी के हिम्मत सिंह के घर मेंं शाम को खाना बनाया जा रहा था, इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई। हिम्मत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने के से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। छह लोग घायल हुए हैं। धमाके में मकान भी घरासाई हो गया।

Home / Agra / BIG BREAKING एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोगोंं की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो