scriptपोपो लाइव गेमिंग एप पर दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म फिर… | Made obscene videos making friends on popo live gaming app blackmailed and raped in Agra | Patrika News
आगरा

पोपो लाइव गेमिंग एप पर दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म फिर…

UP Crime: यूपी के आगरा जिले की एक शादीशुदा महिला से युवक ने गेमिंग एप पर दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में उसे ब्लैकमेल कर होटल में बुलाकर रेप किया।

आगराDec 04, 2023 / 02:00 pm

Vishnu Bajpai

agra_woman_rape.jpg
Woman Raped in Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जगदीशपुरा थाने में एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें महिला ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग एप पर एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोपी युवक ने कई बार उसका फोन रिचार्ज करवाकर उसके साथ नजदीकियां बढ़ा ली। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिन्हें दिखाकर उसने पीड़िता पर अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला इसके लिए मान गई। इसके बावजूद आरोपी ने उसके सारे अश्लील वीडियो और फोटो उसके रिश्तेदारों के पास भेज दिए।
दरअसल, आगरा के जगदीशपुरा थानाक्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2022 में उसने पोपो लाइव एप पर गेम खेलना शुरू किया था। इसी एप पर एक युवक ने अपना नाम राज उर्फ वेद बताते हुए उससे दोस्ती कर ली। आरोपी ने खुद को भोपाल की एक कंपनी में नौकरी करने की जानकारी दी। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसका मोबाइल रिचार्ज करवाने जैसी छोटी-छोटी मदद करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी चैटिंग के साथ वीडियो काल पर बात होने लगी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वीडियो काल के दौरान आरोपी ने उसके कुछ अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिए और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित ने वीडियो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपये और शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी और बोदला के एक होटल में बुलाया। चाय में कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त मिले। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसका यही काम है। इसके साथ ही उसने अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट करने से मना कर दिया। साथ ही कहीं शिकायत करने पर परिजनों की हत्या करने की धमकी दे डाली। डर के कारण वह उसकी बात मानती रही। अब वो कई नंबरों से काल कर के जबरन अश्लील वीडियो चैट करता है। उसके सारे रिश्तेदारों को वीडियो भेज कर बदनाम कर चुका है।
https://youtu.be/v8cKAxu205U

Hindi News/ Agra / पोपो लाइव गेमिंग एप पर दोस्ती कर बनाए अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म फिर…

ट्रेंडिंग वीडियो