scriptBig News: मालदीव के राष्ट्रपति आगरा में, ताजमहल तीन घंटे रहेगा बंद, नोट करें समय | maldives president Ibrahim Mohamed Solih will visit tajmahal | Patrika News

Big News: मालदीव के राष्ट्रपति आगरा में, ताजमहल तीन घंटे रहेगा बंद, नोट करें समय

locationआगराPublished: Dec 18, 2018 01:51:18 pm

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनूपचंद पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह करेंगे स्वागत, उनके Tajmahal देखने के दौरान दर्शको के लिए प्रवेश लगभग तीन घंटे के लिए बंद रहेगा।

आगरा। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मंगलवार को आगरा रहे हैं। वे अमर प्रेम की निशानी ताजमहल देखेंगे। करीब चार घंटे आगरा में रहेंगे। ताजमहल देखने के बाद वो होटल अमर विलास में लंच करेंगे। राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनूपचंद पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आगरा आ गए हैं।
ये है कार्यक्रम
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह पूर्वाह्न 10.45 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डे पर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे। यहां उनका स्वागत मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक करेंगे। खेरिया हवाई अड्डे से सीधे होटल अमल विलास पहुंचेंगे। दोपहर 12.10 बजे वह ताजमहल पहुंचेंगे। 50 मिनट के भ्रमण के बाद दोपहर 1.10 बजे वह फिर होटल अमर विलास जाएंगे। होटल में राज्य सरकार की ओर से उनको भोज दिया जाएगा। होटल में वह लगभग 95 मिनट करेंगे। अपराह्न 2.45 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। 3.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
ताजमहल तीन घंटे रहेगा बंद
मालदीव के राष्ट्रपति के आगमन पर ताजमहल आम दर्शकों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वसंत कुमार ने बताया कि पूर्वाहन 11 से एक बजे तक ताजमहल बंद रहेगा। टिकटघर 10 बजे बंद कर दिया गया। इसका मतलब है कि सुबह 10 बजे से ताजमहल में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
विशेष विमान से आ रहे अधिकारी
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अनूपचंद पांडेय और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण, विशेष सचिव गौरव दयाल सुबह आठ बजे खेरिया हवाई अड्डे पर आए। सर्किट हाउस में अधिकारियों से भेंट की। खेरिया हवाई अड्डे पहुंचकर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। जब तक राष्ट्रपति ताजमहल में रहेंगे, तब तक सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। होटल अमर विलास में भोजन के बाद वे तीन बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो