scriptदुधमुंही बच्ची को को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ा शख्स, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे… | man climb on electric tower with take 6 month old baby in lap | Patrika News

दुधमुंही बच्ची को को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ा शख्स, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे…

locationआगराPublished: Nov 29, 2018 11:36:58 am

Submitted by:

suchita mishra

दो महीने पहले बच्ची को पति के पास छोड़कर मायके चली गई थी पत्नी। वापस न लौटने से परेशान था शख्स।

tower

tower

आगरा। बुधवार को रुनकता में अरसैना गांव का एक शख्स अपनी छह महीने की बेटी को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि दो महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी और अब तक नहीं लौटी थी, इसके कारण वो परेशान चल रहा था। टावर पर चढ़ने की ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतारा।
ये था मामला
अरसैना निवासी नरेश की शादी मैनपुरी के गांव धोगापुर की रजनी से पांच साल पहले हुई थी। दो महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और रजनी नाराज होकर अपनी दुधमुंही बच्ची को पति के पास छोड़कर मायके चली गई। कई बार बुलाने पर भी वो वापस आने को तैयार नहीं थी। इससे परेशान होकर नरेश बुधवार को बच्ची को लेकर बिजली के टावर पर चढ़ गया। घरवालों को जब इस बात का पता चला तो इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे समझाकर किसी तरह टावर से उतारा। उसकी ससुराल वालों से भी बात करवाई। फिर उसे लेकर पुलिस चौकी पर आई। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो