scriptMarried woman calls Delhi resident husband impotent; case filed against 5 people in Agra | MBA पास पत्नी बोली-कमिश्नर साहब नपुंसक है हमारा पति, ससुर का व्यवहार भी ठीक नहीं...सन्न रह गई पुलिस | Patrika News

MBA पास पत्नी बोली-कमिश्नर साहब नपुंसक है हमारा पति, ससुर का व्यवहार भी ठीक नहीं...सन्न रह गई पुलिस

locationआगराPublished: Oct 15, 2023 09:29:09 pm

Submitted by:

Vishnu Bajpai

UP News: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा निवासी महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में पति, ससुर समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Married woman calls Delhi resident husband impotent; case filed against 5 people in Agra
आगरा में महिला ने पति पर दर्ज कराया मुकदमा।
UP Crime: यूपी के आगरा निवासी महिला ने दिल्ली निवासी ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि उसका पति नपुंसक। ससुराल वालों ने झूठ बोलकर उसकी शादी कराई। अब ससुराल में उसे रंगभेद का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दहेज प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। इसके चलते वह अपने मायके में रहती है। महिला का कहना है कि शादी के बाद ससुराल में एक महीना रहने के बावजूद पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसका पति अपनी मां के कमरे में सोता है। इसकी शिकायत करने पर ससुरालीजनों ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला एमबीए पास है। उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट आगरा के छत्ता थाने में दर्ज कराया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.