scriptपति के दोस्त के खिलाफ शिकायत लेकर विवाहिता पहुंची थाने | Married Woman Filed FIR Against Husbands Friend | Patrika News

पति के दोस्त के खिलाफ शिकायत लेकर विवाहिता पहुंची थाने

locationआगराPublished: Oct 23, 2019 05:08:41 pm

अब महिला और उसका पति उससे पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

आगरा। एक व्यक्ति अपने दोस्त की पत्नी को अपनी बताता है। वह लगातार महिला को परेशाना कर रहा है। चूंकि वह महिला के पति का दोस्त है इसलिए उसका महिला के घर भी आना जाना था, लेकिन अब महिला और उसका पति उससे पीछा छुड़ाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
चैतन्य पादुकोत्सव रथ यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है। यहां कि रहने वाली एक विवाहिता अपने पति के साथ थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि पति का एक दोस्त उसे परेशान कर रहा है। कहता है कि वह उसकी पत्नी है। महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी को पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढ़ें

रिटायर्ड फौजी का आरोप, पिता और भाई ने हड़पे 90 लाख रुपए



महिला का कहना है कि उसकी शादी को 17 साल हो चुके हैं। दो बेटियां भी हैं। इनमें से एक 14 वर्ष की है। पति का दोस्त घर आता जाता था। इसी बीच उसने फर्जी तरीके से कुछ कागजों पर दस्तखत करा लिए। अब वह कह रहा है कि वह उसकी पत्नी है। इसके कागजात होने का दावा कर रहा है। विवाहित ने पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो