script

नेपाल में किशोरी विकास को मिलेगी दिशा, मातृ मंडल सेवा भारती ने बढ़ाए कदम

locationआगराPublished: Sep 12, 2019 07:30:14 pm

– मातृ मंडल सेवा भारती ने बढ़ाए कदम, कराई किशोरी विकास केंद्र की स्थापना- नेपाल में किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने के गुण सिखाने वाली बहनों का सम्मान

नेपाल में किशोरी विकास को मिलेगी दिशा, मातृ मंडल सेवा भारती ने बढ़ाए कदम

नेपाल में किशोरी विकास को मिलेगी दिशा, मातृ मंडल सेवा भारती ने बढ़ाए कदम

आगरा। भारत और नेपाल के संबंध अनादि काल से हैं। दोनों पड़ौसी हैं, दोनों की धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषाई एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। नेपाल में अगर अस्थिरता उत्पन्न होगी तो भारत को भी प्रभावित करेगी, वहीं अगर भारत विकास की ओर बढ़ रहा है तो नेपाल भी विकास गति पकड़े़गा। इसी आधार पर मातृ मंडल सेवा भारती भारत के साथ नेपाल में भी महिला एवं किशोरी विकास पर काम कर रही है।
यहां हुई बैठक
मातृ मंडल सेवा भारती की एक आवश्यक बैठक गुरूवार को रेनबो हाॅस्पिटल के सभागार में आयोजित की गई। इसमें मातृ मंडल सेवा भारती की उन बहनों को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाल ही में नेपाल में महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं स्वाभिमान की दिशा में प्रशिक्षित कर वहां किशोरी विकास केंद्र की स्थापना कराई है। इसमें प्रमुख रूप से मातृ मंडल सेवा भारती की क्षेत्रीय प्रमुख एवं प्रांत पालक रीना सिंह और प्रांत उपाध्यक्ष निर्मला सिंह के साथ ही संरक्षक अतुल सिंहल का पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। यह सभी सम्मानितजन विगत दिनों नेपाल दौरे पर थे और उन्होंने वहां महिलाओं एवं किशोरी विकास क्षेत्र में हालातों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

ये बोले अतिथि
मुख्य अतिथि शहर के प्रमुख उद्योगपति एवं श्री अंत्योदय योजना के सूत्रधार पूरन डाबर एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच की उपाध्यक्ष सरस्वती गौर ने इसे बहुत ही चुनौतीपूर्ण एवं साहसिक कार्य बताया। संरक्षक डॉ. रेणुका डंग को भी उनके श्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. रेणुका डंग ने कहा कि आज इस सम्मान समारोह का असल मकसद नेपाल में महिला एवं किशोरी विकास की दिशा में परिस्थितियों को समझना है। समारोह के अंतर्गत माह के अंत में लगने वाले पं. दीनदयाल धाम मेले की व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी गई।
इस तरह हुआ शुभारंभ
इससे पूर्व समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि शहर के प्रमुख उद्योगपति पूरन डाबर, भारत तिब्बत सहयोग मंच कीं उपाध्यक्ष सरस्वती गौर, संरक्षक-मातृ मंडल सेवा भारती डॉ. रेणुका डंग, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा, क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख रीना सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह, महिला आयोग कीं सदस्य निर्मला दीक्षित, रजनीश त्यागी, डॉ. सुषमा सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ की।

ट्रेंडिंग वीडियो