scriptकुछ ऐसे मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन, खूब लगे अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे | Mayawati Birthday Celebrated By Samjwadi Party and BSP Leaders | Patrika News

कुछ ऐसे मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन, खूब लगे अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे

locationआगराPublished: Jan 15, 2019 07:08:52 pm

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के बाद सपा बसपा नेताओं ने सांझा किया मंच, सांकेतिक केक काटा, गरीबों को कंबल बांटे

bsp mayawati loksabha election 2019 loksabha election samajwadi party

कुछ ऐसे मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन, खूब लगे अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे

आगरा। दलितों की नगरी में बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मंच से जहां मायावती के नारे लगे तो अखिलेश यादव की जिन्दाबाद भी जमकर हुई। सपा और बसपा के नेताओं ने मिलकर मायावती का जन्मदिन मनाया। दोनों पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प दिलाया, वहीं जनपद से भारी वोटों से गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की। इस कार्यक्रम में गरीबों को कंबल भी बांटे गए।
bsp </figure> Mayawati loksabha election <a  href=2019 loksabha election samajwadi party” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/15/bspp_3985037-m.jpg”>झूठों की सरकार
मायावती के जन्मदिन पर सपा बसपा एक दिखे। जीआईसी के मैदान पर हुए कार्यक्रम में करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। मंच पर सपा के नेताओं का भी जमावड़ा रहा। बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय, सुनील कुमार चित्तौड़, आगरा लोकसभा सीट से प्रभाारी मनोज कुमार सोनी सहित सभी पूर्व विधायक कार्यक्रम में पहुंचे। बसपाईयों ने भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला। जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता से झूठे वादे किए हैं। अब समय आ गया है जब इसका जवाब दिया जाए। अखिलेश यादव ने सहीं फैसला लेकर बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है। कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव से भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। वहीं फतेहपुरसीकरी प्रभारी सीमा उपाध्याय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को लेकर हमेशा काम किए। इस दौरान सांकेतिक केक भी काटा गया। वहीं गरीबों को कंबल भी बांटे गए। कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, डॉ.धर्मपाल सिंह, उमेश सैंतिया सहित कई बसपा नेता मौजूद रहे।
सपा से रहे ये मौजूद
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 63 वें जन्मदिन पर जीआईसी मैदान पर मंच पर समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार एवं महानगर समस्त कार्यकारिणी ने मंच पर मौजूद रही। महासचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन यादव, पूर्व पार्षद बबलू शरीफ, मसरूर कुरेशी, सचिव मनमोमहन शर्मा, याकूब खन्ना मंच पर साथ रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो