script

गठबंधन के बाद मायावती का बड़ा फेरबदल पड़ा भारी, बज गया बगावत का बिगुल

locationआगराPublished: Jan 20, 2019 05:56:53 pm

लोकसभा चुनाव से पहले किया फेरबदल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

Mayawati

मायावती

आगरा। मायावती ने गठबंधन के बाद दलितों की राजधानी में बड़ा फेरबदल किया। इस फेरबदल के बाद पार्टी में गुटबाजी हावी होती दिख रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनील चित्तौड़ का विरोध पहले ही किया जा रहा था, अब लोकसभा प्रत्याशी का विरोध भी शुरू हो गया है। पार्टी आलाकमान तक ये विरोध की ये खबरें भी पहुंच गई हैं। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही मायावती बड़ा ऐलान कर सकती हैं।
mayawati, </figure> Loksabha Election , <a  href=2019 loksabha election , bsp” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/20/sunil_4008063-m.jpg”>जिलाध्यक्ष से हटाए गए अरुण
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. भारतेंद्र अरुण को शुक्रवार को हटा दिया गया। उनके स्थान पर रविंद्र पारस वाल्मीकी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद से विरोध के सुर और तेज हो गए। पार्टी ने जब शनिवार को बसपा के मंडलीय कार्यालय, कालिंदी विहार पर आपात बैठक बुलाई तो यहां कुछ लोग बसपा के मंडलीय कार्यालय के बाहर मुख्य जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड़ और आगरा सुरक्षित सीट से प्रभारी बनाए गए मनोज सोनी का पुतला लेकर पहुंच गए। इन दोनों के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय स्तर पर बसपा के अच्छे नेता होने के बाद भी बाहरी प्रत्याशी मनोज सोनी को चुनाव लडाए जाने का विरोध किया। हालांकि पार्टी पदाधिकारी दावा कर रहे हैं कि ये लोग बसपाई नहीं थे। लेकिन, बगावत का बिगुल बज चुका है।
Big News: मायावती ने किया गठबंधन के बाद पहला बड़ा फेरबदल, पार्टी में सभी को चौंकाया

बदल सकता है हाथी का महावत
लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने आगरा लोकसभा की सुरक्षित सीट पर जो प्रभारी नियुक्त किया है। उसे ही प्रत्याशी बनाने का ऐलान होगा ये बसपाई जानते हैं। लेकिन, पार्टी में स्थानीय स्तर के नेता को टिकट देने का विरोध हाई कमान तक पहुंच गया है। संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं कि आगरा सीट से मायावती कोई बड़ा बदलाव भी कर सकती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो