scriptलोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने किया बड़ा फेरबदल, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी | Mayawati gave big responsibility to BSP Leader and big Reshuffle | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती ने किया बड़ा फेरबदल, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

locationआगराPublished: Feb 19, 2019 02:57:17 pm

हाल ही में मायावती ने 2009 लोकसभा चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद्र वकील को पार्टी से निकाला अब एक बार फिर बदलाव किया है।

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में फेरबदल का सिलिसला जारी है। हाल ही में मायावती ने 2009 लोकसभा चुनाव लड़ चुके कुंवर चंद्र वकील को पार्टी से निकाला अब एक बार फिर बदलाव किया है। इस बार पार्टी के पुराने नेता को बड़ी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें

वीडियो: इस तरह सपा का गणित बिगाड़ेंगे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, करने जा रहे ये काम

भारतेंदु अरुण का बढ़ा कद

विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी बदलने के बाद मायावती ने मुख्य मंडल जोन इंचार्ज में बदलाव किया है। मंडल जोन इंचार्ज पद पर रहे अशोक भारतीय को फतेहपुर सीकरी लोकसभा का जिम्मा दिया गया है। अशोक भारतीय के स्थान पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतेंदु अरुण को मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है। बता दें कि भारतेंदु अरुण जिला अध्क्ष पद से हटाए जाने के बाद बाह विधानसभा का काम देख रहे थे। इस लिहाज से भारतेंदु अरुण का एक बार फिर कद बढ़ाकर उन्हें मुख्य जोन इंचार्ज बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो