महापौर नवीन जैन की बड़ी पहलः जैन मंदिर में किया Plantation
-आगरा के मेयर नवीन जैन ने थाम लो हरियाली अभियान चलाया है।
-इसी के तहत दिगम्बर जैन शिक्षा समिति ने पौधारोपण कराया।
-महावीर दिगम्बर दैन मंदिर और इंटर कॉलेज में पौधे लगाए गए

आगरा। शहर के पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए महापौर नवीन जैन की ओर से शुरू किया गया थाम लो हरियाली अभियान रंग ला रहा है। महापौर के इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों का कारवां जुड़ता चला जा रहा है। लोग जागरूक हो रहे हैं और पौधारोपण कर शहर के पर्यावरण को बचाने की महापौर की मुहिम से जुड़ते चले जा रहे है। महापौर नवीन जैन की इस मुहिम में दिगंबर जैन शिक्षा समिति भी शामिल हो गयी। समिति की ओर से शांति दिगंबर जैन मंदिर परिसर और एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत पर पौधारोपण (Plantation) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन और महापौर नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। समिति के सदस्यों ने श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष और महापौर नवीन जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिसके बाद पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

जल, वृक्ष और संस्कार खोते चले जा रहेः प्रदीप जैन
श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन और महापौर नवीन जैन ने सभी लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और शहर के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सभी ने संकल्प भी लिया। पौधारोपण के बाद श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने अपने विचार रखे। उनका कहना था कि आज हम तीन सबसे महत्वपूर्ण चीज जल, वृक्ष और संस्कार खोते चले जा रहे हैं। जल का अपव्यय खूब हो रहा है, वृक्षों का कटान तेजी से हो रहा है जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। जल और वृक्षों को बचाकर हमें भविष्य की पीढ़ी को बचाना होगा। इतना ही नहीं, समिति के अध्यक्ष ने सभी से संस्कारों को बचाने की बात पर जोर दिया। उनका कहना था कि आज की पीढ़ी पर पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है जिसे रोकना होगा।

दिगंबर जैन शिक्षा समिति को साधुवादः नवीन जैन
इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज पर्यावरण अधिक दूषित हो चुका है। जिसके कारण लोग सांस व अन्य बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिनमें छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। वायु प्रदूषण को रोकना है तो पौधे लगाने होंगे। महापौर नवीन जैन ने कहा कि शहर के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने थाम लो हरियाली अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से शहर को जागरूक बनाने का प्रयास किया गया है जो सार्थक भी हुआ है। आज शहर के लोग पौधारोपण के प्रति जागरूक हुए हैं। आज दिगंबर जैन शिक्षा समिति ने भी वृक्षारोपण कर इस कारवाँ में शामिल हो गए है जिसके लिए समिति के सभी को साधुवाद है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष विमलेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार जैन, पार्षद राकेश जैन, पार्षद रवि माथुर, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद प्रवीण पटेल, राजकुमार जैन, गौरव जैन और राजकुमार खण्डेलवाल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
धन्ना सेठों की पूल पार्टी में अश्लील डांस, अर्धनग्न लड़कियों पर उड़ाए नोट, रालोद नेता भी लपेटे में
अब पाइए अपने शहर ( Agra News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज