scriptनामांकन में शक्ति प्रदर्शन, वीडियो में देखें किसने दिखाया कितना दम | Mayor candidates nomination for Nagar nikay chunav 2017 | Patrika News

नामांकन में शक्ति प्रदर्शन, वीडियो में देखें किसने दिखाया कितना दम

locationआगराPublished: Nov 06, 2017 03:55:51 pm

नामांकन के दौरान पुलिस के उड़े होश, ट्रैफिक का निकला दम।

Nagar nikay chunav nomination

Nagar nikay chunav nomination

आगरा। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन ने ट्रैफिक का दम निकाल दिया। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड पूरी तरह थम गई। हालांकि जिलाधिकारी ने शहर के ऐसे सभी स्कूलों की 11.45 से पहले ही छुट्टी करा दी, जिन स्कूलों के बच्चे इस मार्ग से गुजरते हैं।
नवीन जैन के जुलूस में भारी भीड़
भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन के नामांकन जुलूस पर सत्ता का असर दिखाई दिया। उनके साथ समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ नजर आई। उनका नामांकन जुलूस आगरा कॉलेज खेल मैदान से शुरू हुआ। उत्साहित कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थापों पर झूम रहे थे। पीएम मोदी और सीएम योगी इस जुलूस के नारों में पूरी तरह छाए हुए थे। सेंट जोंस चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नवीन जैन के नामांकन जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
सपा ने भी दिखाई शक्ति
वहीं समाजवादी पार्टी के मेयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी के नामांकन जुलूस में भी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। ये जुलूस भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस को टक्कर देता नजर आया। कार्यकर्ताओं की कमी सपा प्रत्याशी के जुलूस में भी नजर नहीं आ रही थी। ये जुलूस संजय प्लेस स्थित होटल नोवा से प्रारम्भ हुआ। राहुल चतुर्वेदी के साथ सजा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव के साथ आगरा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बसपा प्रत्याशी का नामांकन जुलूस
बसपा प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे का नामांकन जुलूस संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के सामने से शुरू हुआ। यहां पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में वाहन थे। यहां से दिगंबर सिंह ने अपना नामांकन जुलूस प्रारम्भ किया। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के साथ बसपा के कई बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी ने भी किया पूरा प्रयास
सपा, भाजपा और बसपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी विनोद बंसल ने भी अपनी ताकत दिखाने का पूरा प्रयास किया। उनका नामांकन जुलूस मदिया कटरा के समीप महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल से प्रारम्भ हुआ। जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष के साथ कांग्रेस के तमाम नेता इस जुलूस में शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो