scriptमेयर ने खोला पिटारा, तीन वार्डों को दिये 47 लाख | Mayor gave 47 lakhs to three wards | Patrika News

मेयर ने खोला पिटारा, तीन वार्डों को दिये 47 लाख

locationआगराPublished: Dec 07, 2019 09:02:03 am

आगरा शहर को बेहतर बनाने और हर वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए महापौर नवीन जैन का विकास रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है।

321.jpg
आगरा। आगरा शहर को बेहतर बनाने और हर वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए महापौर नवीन जैन का विकास रथ थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को महापौर नवीन जैन ने हरीपर्वत जोन के तीन वार्ड 56, 85 और 90 में लगभग 47 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। तीनों वार्डों में लाखों रुपए से विकास कार्य होने से क्षेत्रीय लोग भी काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने क्षेत्रों में विकास कार्य की शुरुआत कराए जाने पर महापौर नवीन जैन का मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत सत्कार किया।
यहां किया शिलान्यास
महापौर नवीन जैन सबसे पहले वार्ड 85 बालाजी नगर पहुंचे। यहां पर महापौर नवीन जैन ने सुभाष जैन के आवास से मनीष जैन के आवास तक हॉटमिक्स द्वारा सड़क निर्माण, नाली और इंटरलॉकिंग से होने वाली साइट पटरी के कार्यों का शिलान्यास किया। यह विकास कार्य 9 लाख 93 हज़ार की लागत से कराया जाएगा। इसके बाद महापौर नवीन जैन वार्ड 56 में पहुंचे। यहां पर महापौर नवीन जैन ने लगभग ₹20 लाख से होने वाले विकास कार्य का शिलान्यास किया। वार्ड 56 में न्यू राधा नगर में लगभग 5 लाख 80 हजार से मैमो देवी अग्रवाल के आवास से वीके माहेश्वरी आवास तक नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण, लोहिया नगर में मनु मित्तल के आवास से उर्मिला देवी के आवास तक लगभग 6 लाख 96 हजार के बजट से नाली मरम्मत एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण और सीताराम कॉलोनी में लगभग 7 लाख 26 हजार की लागत से मकान नंबर 46 से मकान नंबर 31 तक होने वाले हॉटमिक्स द्वारा सुधार कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास के क्रम में महापौर नवीन जैन वार्ड 90 बल्केश्वर पार्क पहुंचे। यहां पर महापौर ने लगभग 19 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। महापौर नवीन जैन ने बल्केश्वर पार्क के एक भाग में लगभग ₹8 लाख की लागत से लोहे का जाल लगाने का विकास कार्य का शुभारंभ किया तो वहीं बल्केश्वर ब्लॉक 11, 12 और 13 में लगभग 9 लाख के बजट से नाली निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
ये बोले मेयर
महापौर नवीन जैन ने क्षेत्रीय जनता को बताया कि शिलान्यास के साथ ही अगले एक-दो दिन में इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे और क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही उन्होंने अपील की कि यदि वे कार्य की गुणवत्ता से संतुष्ट ना हो तो संबंधित अधिकारी को अवगत करा सकते हैं। इस मौके पर पार्षद हरिओम अग्रवाल, पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद विमल गुप्ता, ताराचंद अग्रवाल उर्फ तोती भाई, मुरारी लाल गोयल, आशा अग्रवाल, दीपक शाक्य, सतीश शाक्य, अनिल अग्रवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, अंकित कक्कड़, नगर निगम के जेई विजय गोयल, एई एमके जैन आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो