script

आगरा की इस बेटी ने दुनिया में किया नाम रोशन, उठाया बड़ा कदम, जिसके लिए सरकार कर रही ​निरंतर प्रयास

locationआगराPublished: Jan 11, 2018 02:56:40 pm

दुबई और आगरा की दूरियां कम करने के लिए बड़ा प्रयास।

Meena agrawal

Meena agrawal

आगरा। आगरा की बेटी मीना अग्रवाल एक ऐसा कदम उठाने जा रही हैं, जिससे आगरा का नाम दुनिया में चमकेगा। ताजमहल को सभी जानते हैं, लेकिन जहां बात आगरा में व्यवसाय की आती है, दुनिया भर के लोग रुचि नहीं लेते हैं। यूपी सरकार लम्बे समय से प्रयास कर रही है, कि विदेशों के लोगों की यूपी में निवेश के लिए रुचि बढ़े, लेकिन खास सफलता नहीं मिली, लेकिन आगरा की मीना अग्रवाल के प्रयास से सरकार का ये सपना साकार होने जा रहा है।
ये हैं मीना अग्रवाल
आगरा के कमला नगर निवासी लोहा व्यवसाई सतीश चंद अग्रवाल की पुत्री मीना अग्रवाल इन दिनों दुबई में हैं। मीना अग्रवाल की 12 वीं तक की शिक्षा क्यूवी इंटर कॉलेज से हुई, इसके बाद स्नातक उन्होंने आगरा कॉलेज आगरा से किया। उनका विवाह मुंबई में संजय मंगोल से हुआ, लेकिन विवाह के बाद भी अपने शहर का प्रेम उनसे नहीं छूटा।
आगरा के लिए देखा सपना
कर्इ देशों में रहने के बाद उन्होंने आगरा के लिए भी एक सपना देखा। ये सपना है, कि आगरा की भी एक अलग पहचान बने, जैसी पहचान ताजमहल की है। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान मीना अग्रवाल ने बताया कि यूरोप में उन्होंने भारत की लीडिंग फैशन कंपनी के साथ काम किया। इसके बाद दुबई में उन्होंने रियल स्टेट जगत का हाल देखा। वहां से उनकी सोच बनी, क्यों न आगरा और दुबई की दूरियों को कम कर दिया जाए।
मीना अग्रवाल का एक प्रयास
मीना अग्रवाल इस माह के अंत में बहुत बड़ा प्रयास आगरा के लिए करने जा रही हैं। इसके लिए वे शहर के मेयर नवीन जैन से भी मिलीं। ताजनगरी में 28 जनवरी को एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में आगरा शहर के प्रमुख उद्ममी जुटेंगे और जानेंगे दुबई का व्यवसाय क्या है, वहां इतनी तरक्की क्यों है। यदि दुबई में व्यवसाय की रफ्तार तेज है, तो आगरा में क्यों नहीं हो सकती है। उनका उद्देश्य है कि दुबई और आगरा में एक ऐसी मित्रता का संबंध बनें, कि वहां के व्यवसाई आगरा और यूपी में निवेश करें और आगरा के व्यवसाई दुबई पहुंच सकें।

ट्रेंडिंग वीडियो