scriptसंजू भैया के रोड शो में होगा 1000 गाड़ियों का काफिला | Minister Sandeep singh Road show on 1st october in agra | Patrika News

संजू भैया के रोड शो में होगा 1000 गाड़ियों का काफिला

locationआगराPublished: Sep 29, 2017 07:07:25 pm

एक अक्टूबर को होने वाले स्वागत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।

Minister Sandeep singh

Minister Sandeep singh

आगरा। शिक्षा राज्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल के नाती संदीप सिंह उर्फ संजू भैया का अखिल भारतीय लोधी महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। एक अक्टूबर को होने वाले स्वागत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। ये स्वागत समारोह उनके प्रथम बार आगरा आगमन को लेकर किया जा रहा है।
कलाल खेरिया में होगी जनसभा
कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मिश्री लाल राजपूत ने बताया कि संजू भैया मनोहर गार्डन मण्डी समिति पर 12 बजे आ जाएंगे। वहां से उनका काफिला रामबाग से भगवान टाॅकीज से होते हुए एमजी रोड होते हुए कलाल खेरिया पहुचेगा। यहां पर संजू भैया द्वारा जन सभा को सम्बोधित किया जाएगा।
होगा भव्य स्वागत
डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि संदीप सिंह संजू भैया उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र के मंत्री हैं, वे पहली बार आगरा आ रहे हैं, जिसे लेकर लोधी समाज के युवाओं में जोश का माहौल है। लोधी समाज के युवाओं ने उनके रोड शो के लिए विशेष तैयारी की हैं। उनका रोड शो ऐतिहासिक होगा। 500 बाइक व 1000 गाड़ियों के काफिले के साथ संजू भैया का आगमन शहर में होगा। यह नजारा देखने लायक होगा।

पुष्पवर्षा के साथ होगा स्वागत
डॉ. सुनील राजपूत ने बताया कि संदीप सिंह उर्फ संजू भैया के रोड शो का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। भगवान टाॅकीज, दीवानी, वाल्मीकि वाटिका, प्रतापपुरा चैराहा पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। रोड शो के दौरान सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर संजू भैया द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
प्रमुख रूप से गोवर्धन सिंह लोधी, बबलू लोधी, राकेश लोधी, अनेक सिंह वर्मा, साहब सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, मनीष राजपूत, भीकम प्रधान, महावीर प्रधान, मुकेश राजपूत, सतीश राजपूत, राजकुमार लोधी, प्रेमनाथ लोधी, कप्तान सिंह, महेश लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो