scriptनाबालिग के मुंह में मोबाइल ठूंस खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा | minor girl gangrape with in sugarcane farm then brutally beaten | Patrika News

नाबालिग के मुंह में मोबाइल ठूंस खेत में किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर बेरहमी से पीटा

locationआगराPublished: Jan 13, 2020 06:11:10 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर परिवार समेत मजदूरी करने वाली किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

The case of a girl being raped by a boyfriend's friend

Ujjain News: ब्वॉयफ्रेंड के साथ रात में घूमने गई युवती के साथ ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

बरेली। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्टे पर परिवार समेत मजदूरी करने वाली किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसके मुंह में मोबाइल ठूंस दिया। दुष्कर्म के बाद उसे गन्ने से पीटा। इतना सब होने के बाद जब किशोरी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो चार दिनों तक मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता ने सीओ से मामले की शिकायत की तब जाकर पांचवे दिन मुकदमा दर्ज हुआ।
ये है मामला
मूलरूप से शाहजहांपुर का रहने वाला एक परिवार फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के एक गांव में ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता है। सात जनवरी को परिवार की एक नाबालिग लड़की सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे गन्ने के खेत में गई। तभी उसे गांव के सुनील कुमार व उसके दोस्त ने खींच लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो उसके मुंह में मोबाइल ठूंस दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसकी गन्ने से पिटाई की और पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी।
यह भी पढ़ें

दीपिका के JNU जाने पर केंद्रीय मंत्री की सेलिब्रिटीज को नसीहत, जहां लगते हों भारत विरोधी नारे, वहां जाने से पहले एक बार सोचें!

इस बीच किशोरी को ढूंढते हुए उसकी छोटी बहन खेत में पहुंची तो आरोपी जल्दी से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान आरोपी सुनील का मोबाइल वहां छूट गया। इसके बाद पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बतायी तो वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस को सौंप दिया, इसके बावजूद चार दिनों तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। रविवार को पीड़िता ने पिता के साथ जाकर सीओ नागेंद्र यादव से शिकायत की। इसके बाद मामला दर्ज हो सका। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो