scriptपांच साल की मासूम को बहाने से बुलाकर ले गया अधेड़, इसके बाद जो किया, वो बेहद शर्मनाक | minor girl raped in agra up crime news | Patrika News

पांच साल की मासूम को बहाने से बुलाकर ले गया अधेड़, इसके बाद जो किया, वो बेहद शर्मनाक

locationआगराPublished: Apr 10, 2019 09:00:14 am

पांच साल की मासूम को अधेड़ बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गया।

आगरा। पांच साल की मासूम को अधेड़ बहाने से बुलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया, परिजन खोजते हुये बालिका के पास पहुंचे, तो उसकी हालत देख होश उड़ गये। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यहां का है मामला
ये मामला थाना सदर क्षेत्र का है। यहां की बस्ती में पांच साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय मजदूर वहां आया और बालिका को किसी बहाने से अपने साथ ले गया। परिजनों ने बताया कि नहर के किनारे ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आई, तो परिजन उसे तलाशते हुये नहर के पास पहुंचे। बच्ची की हालत देख उनके होश उड़ गये। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस से मामले में तहरीर दी गई।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
पीड़ित बालिका की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी मजदूर के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, जिसमें पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पत्नी, बच्चे और बहुएं भी हैं। उसकी हरकत से लोगों में गुस्सा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो