scriptबदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूटी बाइक | Miscreants Shot Youth And Looted Bike | Patrika News

बदमाशों ने युवक को गोली मारकर लूटी बाइक

locationआगराPublished: Apr 24, 2019 06:51:02 pm

बदमाशों ने बाइक लूटने का प्रयास किया। इसका युवक ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी।

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के जखौदा पुल पर मंगलवार रात को हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को रोक लिया। बदमाशों ने बाइक लूटने का प्रयास किया। इसका युवक ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर रोड पर गिर पड़ा। बदमाश युवक की बाइक लूटकर भाग गए। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एस एन में भर्ती कराया है। वहीं लूट की वारदात से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है।
ये है घटना

थाना मलपुरा के गांव जारूआ कटरा निवासी सत्यवीर पुत्र दीवान सिंह मंगलवार रात 1 बजे ताजगंज से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में जखौदा पुल के पास पीछे से आए हथियारों से लैस बाइक सवार तीन बदमाशों ने सत्यवीर की बाइक को रूकवा लिया। बदमाशों ने सत्यवीर के साथ मारपीट की। इसका उसने विरोध किया। जिस पर बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। इससे वह घायल होकर सडक पर गिर गया। बदमाश बाइक लेकर मौके से भाग गए।
पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

वहीं देर रात गोली आवाज सुन क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर राहगीर तथा लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना 100 नम्बर पर दी। युवक में गोली मारकर बाइक लूटने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसओ मलपुरा थाने की मय फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने घायल सत्यवीर को इलाज के लिए एसएन भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला।
पुलिस के खिलाफ आक्रोश

वहीं क्षेत्र के लोगों में लूट की वारदात होने से पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस गस्त बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा क्षेत्र में सज रहे जुए के फड़ों को भी बंद कराने की बात कही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जुए के फड़ सजने के कारण ही आए दिन चोरी तथा लूट की घटनाए हो रही हैं। जुए में हारने वाले लोग वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
ये बोले अधिकारी

एसओ मलपुरा ने बताया है कि पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसएन में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत में काफी सुधार है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो