आगरा

मिस एंड मिसेज यूपी के प्रथम चरण का ऑडीशन पूरा, यहां देखिए परिणाम

दूसरे चरण के ग्रांड फिनाले का आयोजन आगरा में सितंबर माह में प्रस्तावित है।

आगराAug 20, 2018 / 11:53 am

Bhanu Pratap

winners

आगरा। स्टाइलेंट ग्रुप ने मिस एंड मिसेज यूपी के प्रथम चरण का ऑडीशन पूरा हो गया है। ऑडीशन में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 2 वर्गों में सम्पन्न हुई। प्रथम “मिस आगरा” और दूसरी “मिसेज आगरा”। प्रतियोगिता में वाल्क राउंड, इंट्रोडक्शन राउंड, प्रश्नोत्तरी राउंड, टैलेंट राउंड आदि तरह के राउंड भी प्रतिभागियों को परखने एवं समीक्षा करने के लिए रखे गए। प्रतिभागियों ने मंच पर अपने हुनर और पहनावे से वहाँ उपस्थित लोगों और निर्णयाक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही प्रथम चरण के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सबसे पहले पत्रिका पर प्रकाशित किए जा रहे हैं। पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।
यह भी पढ़ें

सफलता के लिए इन तीन चीजों में निपुणता जरूरी

उद्देश्य है महिला सशक्तिकरण

फतेहाबाद रोड स्थित होटल फोर पॉइंट बाय शेरेटन में आयोजित ऑडीशन में स्टाइलेन्ट ग्रुप और माई सेम सीमेंट ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता का नाम है- ADMIRIA Ms. & Mrs. U.P. 2018। रोशनी, एक पहल, पूर्ण सहयोग फाउंडेशन एवं दान फाउंडेशन भी सहयोग कर रहा है। स्टाइलेन्ट ग्रुप के निदेशकगण शिल्पी वार्ष्णेय और शैलेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि ADMIRIA को प्रदेश स्तर पर आयोजित किया जा रहा हैं। इसका उद्देश्य है महिला सशक्तिकरण।
यह भी पढ़ें

गोरक्षा के नाम पर हत्या करने वाले ये वीडियो जरूर देख लें

अतिथि और निर्णायक मंडल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की बृज क्षेत्र अध्यक्ष बबिता चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वेश त्रिवेदी (माई सेम सीमेंट), डॉ रेणुका डेंग, अशोक कुमार वार्ष्णेय (निदेशक चंचल सुपारी) ने शिरकत की। निर्णायक मंडल में शामिल रहीं जया सिंह (मिसेज इंडिया कंट्रीवाइड 2018), डॉ हिना केंथ गुप्ता, कुसुम मिड्डा, साना सिंह, श्वेता दीक्षित ने प्रतिभागियों की परख की।
यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व पर भद्राकाल में नहीं बांधी जाती राखी, जानिए शुभ मुहूर्त

ग्रांड फिनाले सितम्बर में

ADMIRIA का आयोजन दो चरणों में होगा। प्रथम चरण में ऑडीशन का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे आगरा, हाथरस, अलीगढ़, हापुड़, झाँसी, लखनऊ आदि में अगस्त माह में किये जा रहे हैं। हाथरस का ऑडीशन एक हफ्ते पूर्व किया जा चुका हैं, जिसमें 45 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया था। दूसरे चरण के ग्रांड फिनाले का आयोजन आगरा में सितंबर माह में प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें

प्रेमिका के कहने पर कलयुगी पुत्र ने उठाया खौफनाक कदम, सुनकर कांप जाएगी आपकी रूह

 

ये रहे उपस्थित

मंच का संचालन शिवम भारद्वाज ने किया। साधना वार्ष्णेय (अध्यक्ष-रोशनी संस्था), मंजुलता वार्ष्णेय, अभिषेक शर्मा (कोरियोग्राफर), मनीष राय (सचिव–एक पहल), शुभांगी बंसल (निदेशक – कुकी कार्ट), सचिन शुभ शर्मा (निदेशक – जलवा ग्रुप), दीपक त्यागी (सचिव – दान), माधुरी शर्मा (पूर्ण सहयोग), अन्कुर अग्रवाल (सारथी आउटडोर), दीपा खंडेलवाल (ट्रीपेजो), पियूष अग्रवाल, जीतेन्द्र कान्त शर्मा (रेडियो सिटी), शिवम गोयल, शुभी गोयल, सपना पचौरी, दिनकर भारद्वाज, रोनक लालवानी, हरीश शमशी, अनिल शर्मा, रीना सिंह उपस्थित रहे। फ़िल्म स्टार अक्षय आनंद ने स्टाइलेन्ट ग्रुप को अपनी शुभकामनाएं भेजी। अंकित खंडेलवाल, कुनाल हुरा, शिवानी बंसल, दीक्षा मिश्रा, रोहित अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें

बकरीद पर नफ्ली क़ुर्बानी की रकम से करें बाढ़ पीड़ितों की मदद- अहसन मियां

 

 

Home / Agra / मिस एंड मिसेज यूपी के प्रथम चरण का ऑडीशन पूरा, यहां देखिए परिणाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.