script

Crime in agra: छह दिन पूर्व गायब हुए चांदी कारीगर का घर में मिला शव, हत्या की आशंका

locationआगराPublished: Jul 13, 2019 06:47:56 pm

चांदी कारीगर का शव उसके ही घर में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

Crime in agra: छह दिन पूर्व गायब हुए चांदी कारीगर का घर में मिला शव, हत्या की आशंका

Crime in agra: छह दिन पूर्व गायब हुए चांदी कारीगर का घर में मिला शव, हत्या की आशंका

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव अभयपुरा में बंद मकान में चांदी कारीगर का शव पड़ा हुआ मिला। शव से काफी दुर्गन्ध आ रही थी। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है।
ये भी पढ़ें – पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा करते रहे महिला के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर…

ये है घटना
थाना लोहामण्डी के राजनगर निवासी सुनील 48 वर्ष पुत्र मुरारीलाल चांदी का कारीगर था। उसने एक साल पहले मलपुरा के गांव अभयपुरा में नया मकान बनवाया था। वह परिवार के साथ राजनगर वाले घर में रहता था। अभयपुरा वाला मकान बंद पड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार वह 7 जुलाई को घर में झगड़ा करके निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की। वे उसे देखने के लिए अभयपुरा वाले मकान पर भी आए, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शानिवार को सूनील का बेटा अतुल अपनी मौसी माला के साथ अभयपुरा वाले घर पर आए थे। उन्होंने बताया है कि घर का दरवाजा खोलते ही अंदर से तेज दुर्गन्ध आई। वे अंदर घर में घुस गए। बरामदे में एक अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। वे लौटकर घर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें – रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
वहां से परिजनों के साथ दोबारा घर पर आए। सूचना पर एसओ मलपुरा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त सुनील के रूप में की। वहीं पत्नी अपने पति के शव को देखकर मौके पर ही बेहोश हो गई। उसका रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पत्नी ने अपने पति की हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इनपुट: देवेश शर्मा

ट्रेंडिंग वीडियो