scriptइन बेटियों का हौसला देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखिये किस तरह तोड़ देती हैं मजबूत पत्थर…, देखें वीडियो | Mission Sahasi Girls power show Agra College ground | Patrika News

इन बेटियों का हौसला देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखिये किस तरह तोड़ देती हैं मजबूत पत्थर…, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Oct 30, 2018 11:59:38 am

मिशन साहसी के मेगा डेमोस्ट्रेशन ने तीन हजार छात्राओं ने दिखाया दम।

Mission Sahasi

Mission Sahasi

आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के मिशन साहसी के समापन अवसर पर आज एक साथ तीन हजार बेटियों ने आत्मरक्षा के गुरों का प्रदर्शन किया। आगरा कॉलेज मैदान पर अद्भुत नजारा था। बेटियों ने पत्थर को लात मारकर इस तरह तोड़ दिया, जैसे कोई नाजुक वस्तु को तोड़ दिया जाता है।
बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
आगरा कॉलेज मैदान पर एबीवीपी के मिशन साहसी के अंतर्गत एक साथ तीन हजार कई कॉलेजों की छात्रायें मौजूद रहीं। इस दौरान इस छात्राओं ने प्राप्त प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। एक साथ मैदान पर जब तीन हजार छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुरों का प्रदर्शन किया, तो देखने वालों की भीड़ लग गई। जूडो और ताइक्वाडों कला का प्रदर्शन किया गया। करीब दो घंटे तक जोश और उत्साह के साथ ये कार्यक्रम चला।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं ग्राम्य विकास, समग्र विकास, स्वास्थ्य राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो