आगरा

मंगोलिया के राष्ट्रपति आ रहे आगरा, ताजमहल चार घंटे के लिए बंद, नोट करें समय

-मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमगीन बतूल्गा आज ताजमहल देखेंगे
-सुबह 10 बजे से बंद हो जाएगा टिकटघर, एक बजे तक बंद रहेगा ताज
-शनिवार होने के कारण पर्यटकों की भीड़ आती है, बिना देखे लौट जाते हैं

आगराSep 21, 2019 / 08:02 am

धीरेंद्र यादव

Narendra modi

आगरा। मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमगीन बतूल्गा शनिवार यान आज 21 सितम्बर, 2019 को ताजमहल देखने आ रहे हैं। इसके चलते अन्य पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। यूं तो समय तीन घंटे बंद रहने का है, लेकिन वास्तविक रूप से चार घंटा बंद रहेगा। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों के साथ भारी समस्या होने वाली है।
क्या है कार्यक्रम

मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमगीन बतूल्गा प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष वायुयान से खेरिया हवाई अड्डा आएंगे। वहां से 11.55 बजे ताजमहल में होंगे। एक घंटा ताजमहल में बिताएंगे। फिर होटल कनवेंशन सेंटर में विश्राम करेंगे। अराह्न दो बजे खेरिया हवाई अड्ड जाएंगे। वहां से अपराह्न 2.45 बजे माले के लिए चले जाएंगे।
ताजमहल का समय

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्तमगीन बतूल्गा के आगमन के कारण ताजमहल पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। टिकटघर प्रातः 10 बज बंद कर दिया जाएगा। मतलब यह है कि दस बजे से ताजमहल को खाली कराना शुरू कर दिया जाएगा। अपराह्न एक बजे तक या मंगोलियाई राष्ट्रपति के रहने तक ताजमहल में किसी अन्य को प्रवेश की अनुमित नहीं होगी।
क्या होगा प्रभाव

बता दें कि शनिवार और रविवार को ताजमहल देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ताजमहल चार घंटा बंद रहेगा। अनुमान लगाया जा सकता है कि ताजमहल पर क्या स्थिति होने वाली है। पर्यटन संस्थाएं बार-बार मांग कर रही हैं कि छोटे देशों के लिए ताजमहल बंद न किया जाए। विशेष सुरक्षा घेरे में इन्हें ताजमहल के दर्शन कराए जा सकते हैं। वीवीआईपी आते हैं तो हजारों पर्यटक ताजमहल देखे बिना लौट जाते हैं। इसके दो नुकसान हैं- 1 राजस्व और 2-आगरा के बारे में नकारात्मक धारणा। वीआईपी के आगमन की सूचना कई दिन पहले मिल जाए तो ठीक रहेगा। अधिकांश पर्यटक पहले से ही कार्यक्रम बनाकर चलते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि ताजमहल बंद है तो ठगे से रह जाते हैं। वे रुक नहीं सकते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

Home / Agra / मंगोलिया के राष्ट्रपति आ रहे आगरा, ताजमहल चार घंटे के लिए बंद, नोट करें समय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.