scriptजितना आपका संघर्ष होगा उतना ही आप सक्षम बनेंगे: डॉ दिनेश | more you struggle more you will be capable | Patrika News

जितना आपका संघर्ष होगा उतना ही आप सक्षम बनेंगे: डॉ दिनेश

locationआगराPublished: Jan 13, 2019 07:35:41 pm

स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति से आह्वान किया था कि ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ने हो जाए।’

Dinesh

जितना आपका संघर्ष होगा उतना ही आप सक्षम बनेंगे: डॉ दिनेश

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी महानगर (विद्यार्थी कार्ययोजना) ने विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर आगरा कॉलेज क्रीड़ांगन मैदान में सूर्य नमस्कार महायज्ञ एवं तिष्ठ योग का आयोजन किया गया। महायज्ञ में पूर्वी महानगर के 10 विद्यालयों के छात्र शामिल हुए। मैदान में एक साथ घोष के साथ मिलाकर 840 विद्यार्थियों ने योग और सूर्यनमस्कार किया।
Dinesh
युवाओं में देश को विश्वगुरु बनाने की क्षमता

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि हमें ऐसे युवा चाहिए जो तनमन से देश की सेवा कर सकें। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को ही भारत को विश्व गुरू बनाने की बनाने की शक्ति बताया था।
जितना संघर्ष उतने ही सक्षम

इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के अधीक्षक डॉ दिनेश राठौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवा शक्ति से आह्वान किया था कि ‘उठो, जागो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ने हो जाए।’ इसलिए युवाओं को स्वामी जी के इस वाक्य को जीवन का आधार बनाते हुए संघर्ष से पीछे नहीं हटना चाहिए। जितना आपका संघर्ष होगा उतना ही आप सक्षम बनेंगे। युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए जीवन का हर दिन, हर पल लगाना होगा।
ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का व्रत महानगर विद्यार्थी प्रमुख बबलू चौधरी ने दिया। कार्यक्रम का पूर्ण संचालन महानगर विद्यार्थी कार्येवाह मदनगोपाल ने किया। कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक गोविन्द, महानगर प्रचारक सचिन, महानगर प्रचारक नमन, पश्चिम महानगर विद्यार्थी कार्यवाह शिवम, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजेश, बजरंग दल के प्रांत संगठन मंत्री सुनील, भाग विद्यार्थी कार्यवाह रोहित एवं सभी सहभगी विद्यालयों के स्पोर्ट टीचर उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो