scriptगृहणी शालिनी वर्मा से सीखें कि कैसे कमा सकते हैं पैसे | Motivational story of shalini verma with Leaders agra | Patrika News

गृहणी शालिनी वर्मा से सीखें कि कैसे कमा सकते हैं पैसे

locationआगराPublished: Sep 26, 2019 10:04:56 am

Submitted by:

suchita mishra

लीडर्स आगरा की वंदना सिंह ने किया सहयोग और बात बन गईलड्डू गोपाल की पोशाक बनाने का काम चल निकला शिल्पी कार्ड बनवाएंगे ताकि सब जगह पहुंच सके हस्तशिल्प

vandana singh

vandana singh

आगरा। सोनी अपार्टमेंट, अशोक नगर निवासी गृहणी शालिनी वर्मा ने शौक-शौक में भगवान श्रीकृष्ण की वेस्टर्न स्टाइल में श्रृंगार की पोशाक बनाना शुरू किया। पति दीपक वर्मा ने उनको प्रोत्साहित किया। सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के उड़ान प्रोजेक्ट की चेयरमैन वंदना सिंह से एक किटी पार्टी में भेंट हुई। पोशाक बनाने पर चर्चा हुई। लगा कि कुछ समस्या है। वंदना सिंह ने उन्हें सहयोग किया और काम आगे बढ़ निकला। अब वे अतिरिक्त पैसे कमा रही हैं। उससे भी बड़ी बात यह है कि उनके हुनर को पहचान मिली है। इससे उनमें आत्मसंतोष का भाव है, जो सबसे बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ महिलाओं के हुनर को पहचानकर उन्हें हर तरह की मदद दी जाएगी।
vandana singh
किटी पार्टी में हुई मुलाकात
वंदना सिंह ने बताया कि उनकी संस्था लीडर्स आगरा ने कामकाजी महिलाओं को सिलाई मशीन देकर स्वरोजगार प्रदान करने का प्रयास किया है। जब एक किटी पार्टी में शालिनी वर्मा से बात हुई तो लगा कि पोशाक बनाने की उनकी कला और हुनर को सार्थक परिणाम नहीं मिल रहे है। संस्था ने उनकी बेहतरीन कला को भरपूर सहयोग दिया।
वृंदावन से भी आ रही मांग
शालिनी वर्मा के अनुसार वो गृहस्थी और परिवार के कार्यों के बाद शौकिया भगवान की पोशाक बनाने लगीं। कपड़े का उपयोग न कर मात्र रिबिन, मोती, बांसुरी, वेस्टर्न कैप, नग, मुकुट से बेहतरीन सजावट वाली पोशाकों का निर्माण शुरू किया। इन पोशाकों को बनाने में सिलाई मशीन का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करती है। सारा कार्य हाथ से ही करती हैं। एक पोशाक बनाने में 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। जल्द ही लोगों की जानकारी में आते ही पोशाक लोग खरीदने लग गए। कान्हा की नगरी वृंदावन से भी लोगों की पसंद की वेस्टर्न स्टाइल पोशाक की डिमांड आने लग गयी। शालिनी वर्मा उनको प्रोत्साहन देने में सबसे बड़ा सहयोग वंदना सिंह और उड़ान प्रोजेक्ट का मानती है।

vandana singh
शिल्पी कार्ड बनवाएंगे
लीडर्स आगरा के महामंत्री और पूर्व पार्षद सुनील जैन ने बताया कि ऐसे शिल्पी, हुनरमंद को आगरा महोत्सव में रावी इवेंट्स के मनीष अग्रवाल ने स्टॉल देने की पेशकश की है। जल्दी ही संस्था शालिनी वर्मा के उत्पादों को सूक्ष्म लघु उद्योग विभाग से पंजीकृत करा कर शिल्पी कार्ड बनवाएगी, ताकि आगरा की इस शिल्पी महिला के हथकरघा उत्पाद को देश के और स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो