scriptमुलायम को पार्टी की कमान सौंपने के लिए सपाईयों ने खोला मोर्चा | mulayam singh yadav may rashtriya adhyaksh of samajwadi party | Patrika News

मुलायम को पार्टी की कमान सौंपने के लिए सपाईयों ने खोला मोर्चा

locationआगराPublished: Sep 15, 2017 12:15:12 pm

मुलायम सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए खोला मोर्चा, समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने जारी किया संदेश

samajwadi party akhilesh yadav mulayam singh yadav

mulayam singh yadav

आगरा। समाजवादी पार्टी के कुनबे में जो रार विधानसभा चुनाव से पहले फैली थी। वो और गहरी होती जा रही है। उस पारिवारिक झगड़े में कायकर्ताओं के मान सम्मान पर भी ठेस लगी थी। अब सपा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 23 सितंबर को होगा। अखिलेश यादव के लिए ये सम्मेलन बहुत खास होने वाला है। लेकिन इससे पहले आगरा से मुलायम सिंह यादव को पार्टी की कमान सौंपे जाने के लिए एक बार फिर से मांग उठने लग गई है। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने मुलायम सिंह यादव को पार्टी अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने की मांग उठाई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि नेताजी को अध्यक्ष घोषित किया जाए।
आगरा में होगा पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन
23 सितंबर को लखनउ में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन होना है। वहीं पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगरा में होना है। आगरा के इस सम्मेलन में लाखों कार्यकर्ता जुटेंगे। वहीं सूत्रों का कहना है कि आगरा में ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आधिकारिक घोषणा होनी है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पार्टी की कमान सौंपे जाने के लिए अपील शुरू हो गई है। आगरा के सपा नेता नितिन कोहली का मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और वर्तमान समाजवादी पार्टी शुभ चिंतकगण, हम सभी आपसे यह अपील करते हैं, जो समाजवादी पार्टी हमारे नेताजी मुलायम सिंह यादव एवं तन मन और धन से बना एक समाजवाद का स्तंभ है और जिसकी कमान आपको सौंपकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से सुशोभित किया गया था। आज इस कठिन दौर पर 23 सितंबर को होने वाले समाजवादी अधिवेशन में हमारे मान.नेताजी को प्रथम दृष्या सादर आमंत्रित कर नेताजी को पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाए, जो कि हम कार्यकर्ताओं की नजर में नितांत आवश्यक है। यदि इसबार भी कोई ऐसा अपमानजनक कदम उठाया गया, जिससे हमारे नेताी जो कि समाजवादी पार्टी के मुख्य जनक है, के सम्मान को ठेस पहुंचती है, तो हम सभी कार्यकर्ता कठोर कार्रवाई एवं आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। नितिन कोहली से जब इस मैसेज के संबंध में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो