scriptप्रेम विवाह किया तो साढ़ू ने रेत दी गर्दन, हत्या के बाद किया सरेंडर | Murder at Jharna Nala After Love Marriage with Wife's Sister | Patrika News

प्रेम विवाह किया तो साढ़ू ने रेत दी गर्दन, हत्या के बाद किया सरेंडर

locationआगराPublished: Aug 02, 2018 01:15:50 pm

झरना नाला पर हुई थी जूता कारीगर की हत्या, प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर फेंकी थी लाश

Murder

Murder

आगरा। रिश्तों का कत्ल एक बार फिर हुआ। प्रेम विवाह करना एक युवक के लिए उसकी जिंदगी खत्म करना बन गया। हत्यारोपी की पत्नी की बहन से शादी करने पर युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी सरेंडर करने के लिए खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिवार में इस हत्या के बाद कोहराम मचा हुआ है।
आधी रात को थाने पहुंचा हत्या का आरोपी
बता दें कि झरना नाला पर बुधवार की शाम जूता कारीगर ने अपने साढ़ू की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी। लाश को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर कालिंदी विहार में झाड़ियों में फेंक दिया गया था और आधी रात को हत्यारोपी ने खुद को सरेंडर भी किया था। पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया है कि हत्याआरोपी की पत्नी की बहन से मृतक ने सात महीने पहले प्रेम विवाह कर लिया था। थाना एत्माउद्दौला के कांशीराम आवास में रहने वाला सोनू (20) पुत्र चंगेश टेंपो चालक है। सोनू की दोस्ती पवन विहार, टेढ़ी बगिया निवासी मिलन पुत्र राजेंद्र से हुई थी। मिलन की पत्नी की बहन से सोनू के प्रेम संबंध हो गए। प्रेम बढ़ा तो सोनू और युवती ने जीने मरने की कसमें खाईं। इसके बाद वे दोनों घर से भाग गए। सोनू ने युवती से शादी कर ली। इसके बाद हत्यारोपी मिलन सोनू से रंजिश मानने लगा। लेकिन, उसके इरादों की भनक किसी को भी नहीं लगी। सोनू को मारने की योजना उसने तभी बना ली थी। योजना के मुताबिक बुधवार को सोनू को साथ लेकर वो झरना नाले पर पहुंचा था। उसके साथ अन्य साथ फरीन भी मौजूद था।
ब्लेड से गला काटा, प्लास्टिक की बोरी में शव रखा
सोनू की हत्या ब्लेड से गला काटकर की गई। इसके बाद उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में रखकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। हत्या का आरोपी जब थाने पहुंचा तो उसके हाथ खून से रंगे थे। पुलिस को उसने हत्या की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक्टिवा भी बरामद कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। वहीं अन्य साथी फरीन का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। हत्या के मामले में मृतक सोनू की मां आशा देवी ने तहरीर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो