scriptBIG NEWS: मुस्लिम बाहुल्य ऐरिया मेें ईवीएम हुई खराब, मतदाता परेशान | Muslim area me evm kharab | Patrika News

BIG NEWS: मुस्लिम बाहुल्य ऐरिया मेें ईवीएम हुई खराब, मतदाता परेशान

locationआगराPublished: May 19, 2019 09:06:36 am

आधा घंटे के बाद यहां मतदान प्रक्रिया सुचारू करा दी गई।

Muslim area

Muslim area

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के साथ ही पहली बड़ी खबर मुस्लिम बाहुल्य ऐरिया सैय्यद पाड़ा, बिल्लोचपुरा से आई, जहां मतदान शुरू होने से पहले ही ईवीएम खराब हो गई।
यहां का है मामला
आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। ऐसे में ईवीएम खराब होने की पहली खबर सैय्यद पाड़ा, बिल्लोचपुरा से आई। बूथ संख्या 164 प्राथमिक विद्यालय पर ईवीएम खराब होने से मतदाता परेशान दिखाई दिये। यहां सुबह से ही मतदान केन्द्र पर वोटर की बड़ी भीड़ देखी जा रही थी। हालांकि आधा घंटे के बाद यहां मतदान प्रक्रिया सुचारू करा दी गई।
UP News  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter  पर ..

UP Lok sabha election Result 2019  से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो