scriptपीएम की रैली के लिए मुस्लिम समुदाय ने किया बड़ा ऐलान | Muslim Reach PM Narendra modi Railly in agra on 9 January | Patrika News

पीएम की रैली के लिए मुस्लिम समुदाय ने किया बड़ा ऐलान

locationआगराPublished: Jan 08, 2019 05:52:55 pm

शाही जामा मस्जिद से स्वच्छता अभियान चलाकर मुस्लिम समुदाय को मोदी की रैली में आने का दिया न्योता

Narendra modi, UP CM yogi adityanath, Yogi adityanath, Lok sabha election, PM modi,  BJP, Bjp Rally, Modi rally, Kothi meena bazar, gangajal, Cm yogi, Yogi adityanath, Ram Shankar katheria

तीन तलाक के कानून के बाद मुस्लिम समुदाय का क्या होगा रुख, तय करेगी पीएम की ये रैली

आगरा। पीएम मोदी नौ जनवरी को कोठी मीना बाजार के मैदान में रैली करने आ रहे हैं। इस रैली में लाखों लोगों की भीड़ का दावा भाजपाईयों द्वारा किया जा रहा है। वहीं इस रैली के लिए भाजपा ने मुस्लिम समुदाय से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए निमंत्रण दिया है।
Narendra modi, UP </figure> cm yogi adityanath, <a  href=Yogi Adityanath , lok sabha election , pm modi , BJP , bjp rally , modi rally , Kothi meena Bazar , gangajal , Cm yogi, Yogi adityanath, Ram Shankar katheria” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/08/bjp_3_3947896-m.jpg”>अशफाक सैफी के नेतृत्व में चला अभियान
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी की नेतृत्व में शाही जामा मस्जिद बिजली घर आगरा पर स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्रीय मुस्लिम लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल सभा के लिए संपर्क किया। स्वच्छता अभियान जामा मस्जिद के मेन गेट से प्रारंभ होकर चिमनलाल चौराहे पर समाप्त किया गया। साथ साथ क्षेत्रीय मुस्लिम लोगों को पीएम की सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का न्योता दिया। भाजपा का दावा है कि सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचने का आश्वासन दिया गया।
तीन तलाक बदलेगी नई धारा
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशफाक सैफी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलकर इस देश का विकास किया। विदेशों में भी भारत देश की अलग पहचान बनाई जबकि दूसरी पार्टियों ने मुस्लिम समाज को भाजपा का डर दिखाकर हमेशा वोट बैंक समझा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र समीर अब्बास, क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र कैसर शकूर सैफी मोर्चा के उपाध्यक्ष हाजी मारूफ अंसारी, शाहिद खान राजू भाई, रईस कुरैशी महामंत्री फरीद खान मंत्री नाहिद जाफरी, परवेज अंसारी, मजीद उस्मानी मंडल अध्यक्ष रियाज उस्मानी, रिजवान खान वसीम खान और मीडिया प्रभारी मोटू खान मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो