scriptभाजपा के गढ़ में मुसलमानों के काट दिए वोट, इसके बाद क्या हुआ देखे वीडियो | muslim voter name cut from voting list in bjp area | Patrika News

भाजपा के गढ़ में मुसलमानों के काट दिए वोट, इसके बाद क्या हुआ देखे वीडियो

locationआगराPublished: Nov 22, 2017 11:08:49 am

राहुल नगर में मुस्लिम समुदाय के वोटर लिस्ट में नाम न होने पर रोष व्याप्त

BJP,Bhartiya janta party,Muslim vote,nikay chunav,Nagar nikay chunav,Nagar Nikay Chunav 2017,Nagar Nikay Election,Nikay Chunav 2017,

muslim voter

आगरा। आगरा नगर निगम के अलावा जिले की पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए मतदान चल रहा है। सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुए मतदान के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताओं की शिकायतें देखने को मिली। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के राहुल नगर क्षेत्र में अल्पसंख्यक वोटरों के नाम वोटर लिस्ट में न होने के चलते बूथ पर जमकर हंगामा हुआ। मतदाताओं ने आरोप लगाए कि राहुल नगर में मुसलमानों के वोट जानबूझकर काटे गए हैं। प्रशासन की ओर से बीएलओ भी वहां नहीं पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाने के लिए प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
वोटर लिस्ट से नाम नहीं होने पर भड़के मुस्लिम
वार्ड 49 राहुल नगर में जब मतदानकेंद्र पर मुस्लिम मतदाता अपने वोट डालने के लिए निकले, तो वहां वोटर लिस्ट में उनके नाम नहीं थे। वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते मतदाताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मतदाताओं ने कहा कि जानबूझकर उनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। ये क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां अल्पसंख्यक समुदाय के करीब तीन हजार वोट हैं और नो सौ वोट इस बार काट दिए गए हैं। मुस्लिमों के हंगामा करने के बाद भी प्रशासन का कोई नुमाइंदा वहां नहीं पहुंचा।

सपाई बैठे धरने पर
वहीं वार्ड 49 में समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि यहां फर्जी तरीके से मतदान किया जा रहा है। सपाईयों ने इस बात को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
पांच बजे तक होगा चुनाव
बता दें कि आगरा नगर निगम के अलावा जिले की पांच नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा। वहीं जिले में सभी निकायों के 310 वार्डों के लिए 1516 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। नगर निगम में महापौर के लिए 13 और 100 वार्डों के लिए 704 पार्षद प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। नगर निगम का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पालिका परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव मतपत्रों से हो रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो