scriptBIG NEWS: ताजमहल पर नमाज पढ़ने को लेकर अब मुस्लिमों ने किया बड़ा ऐलान, अधिकारियों के उड़े होश | Muslims big announcement Namaz on Taj Mahal update news | Patrika News

BIG NEWS: ताजमहल पर नमाज पढ़ने को लेकर अब मुस्लिमों ने किया बड़ा ऐलान, अधिकारियों के उड़े होश

locationआगराPublished: Nov 17, 2018 08:33:24 am

मुस्लिम समाज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ताजमहल में नमाज बंद नहीं होने देंगे…

आगरा। ताजमहल पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। मुस्लिम समाज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ताजमहल में नमाज बंद नहीं होने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अप नी जान भी क्यों न देनी पड़े। इस विवाद के चलते जुमे की नमाज अदा करने बड़ी संख्या में नमाजी ताजमहल पहुंचे। इन नमाजियों को सीआईएसएफ जवानों द्वारा गेट पर रोक दिया गया, लेकिन बाद में इन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई।
वायरल हुआ था ये वीडियो
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बाहरी व्यक्तियों का ताजमहल में नमाज पढ़ने पर रोक है। मामला 13 नवंबर दिन मंगलवार का है। पांच मुस्लिम टिकट खरीदकर ताज की मस्जिद में गए और एएसआई के आदेश को चुनौती देते हुए नमाज अदा की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जिसके बाद 14 नवंबर को एएसआई ने ताजमहल में नमाज के आदेश का गजट प्रवेश द्वार पर चस्पा कर दिया।
ये है आदेश
जुमे यानि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। आदेश ये है कि इस दिन ताजमहल में सिर्फ स्थानीय नमाजी ही ताजमहल के अंदर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ सकते हैं।वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश में यह कहीं नहीं लिखा है कि ताज के अंदर नमाज केवल जुमा शुक्रवार को ही पढ़ी जा सकती है। एएसआई सुप्रीम कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो