scriptराष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज इतिहास, महिला सुरक्षा, परिधान शो और भजन संध्या, यहां पढ़िए पूरी जानकारी | National book fair at agra college sports ground 15 october today prog | Patrika News

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में आज इतिहास, महिला सुरक्षा, परिधान शो और भजन संध्या, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

locationआगराPublished: Oct 15, 2019 09:37:28 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

-भारतीय इतिहास के विविध पक्षों में गौरव का उन्नयन विषयक गोष्ठी
-संस्कार भारती कला साधिक द्वारा परम्परागत परिधान शो होगा
-आगरा कॉलेज खेल मैदान पर चल रहा है आगरा साहित्य उत्सव 2019

Ami Adhar Nidar

Ami Adhar Nidar

आगरा। आगरा कॉलेज खेल मैदान पर आगरा साहित्य उत्सव 2019 और राष्ट्रीय पुस्तक मेला चल रहा है। इसमें प्रतिदिन साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। खुले मंच पर चार कार्यक्रम होते हैं। 15 अक्टूबर, 2019 के कार्यक्रम इस प्रकार हैं-
National Book Fair 2019 :पुस्तक प्रेमियों को खींच रहा किताबों का संसार
11 बजे से दो बजे तक

इतिहास संकलन समिति बृज प्रांत द्वारा भारतीय इतिहास के विविध पक्षों में गौरव का उन्नयन विषयक गोष्ठी आयोजित की गई है। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडेय, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार दीक्षित और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के निदेशक प्रो. सुगम आनंद वक्ता के रूप में भाग लेंगे। गोष्ठी के संयोजक हैं इतिहास संकलन समिति बृज प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा।
National book fair in agra
2 से 4 बजे तक

पिंक बेल्ट मिशन द्वारा महिला सुरक्षा और समाज विषय पर गोष्ठी आयोजित है। इसकी संयोजक अपर्णा राजावत हैं। अतिथि के रूप में पूनम सचदेवा, अशमीत पुरा, उर्वशी दुबे, भावना गौतम, वंदना पथौलिया, मंजू चाहर भाग लेंगी।
4.30 से 6.30 बजे तक

संस्कार भारती कला साधिक द्वारा परम्परागत परिधान शो का आयोजन किया जाएगा।

dance
शाम 7 से रात्रि 10 बजे तक

शिवांगी शर्मा नई दिल्ली द्वारा भजन संध्या आयोजित है। अतिथि के रूप में विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, समाजसेवी और उद्योगपति पूरन डावर तथा शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक वाई के गुप्ता भाग लेंगे।
सपरिवार आने की अपील

साहित्य उत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. अमी आधार निडर, संयोजक डॉ. नीतू चौधरी, संयोजक दीपक सरीन और संयोजक अरविन्द सिंह ने आगरा की जनता का आह्वान किया है कि सभी कार्यक्रमों में प्रतिभाग करें। पुस्तक मेला में सपरिवार आएं। पुस्तकों से दोस्ती करें। पुस्तक हमारी स्थाई संपत्ति है।
National book fair in agra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो